रिश्तों से बनी पहचान : Adfactors PR में जितेंद्र कुमार शर्मा का जनसंपर्क का सफर
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर : जनसंपर्क (Public Relations) केवल खबरें प्रकाशित कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, संबंध और प्रतिष्ठा बनाने की कला है। पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से जितेंद्र कुमार शर्मा इसी सोच के साथ देश की अग्रणी जनसंपर्क कंपनी Adfactors PR में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में सीनियर मैनेजर मीडिया रिलेशंस के रूप में कार्यरत जितेंद्र शर्मा ने राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मीडिया नेटवर्क तैयार किया है। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और क्षेत्रीय मीडिया के साथ ऐसे संबंध स्थापित किए हैं, जो आज कई प्रतिष्ठित ब्रांडों की संचार रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, अडानी ग्रुप, श्री सीमेंट, एयर इंडिया, वोडाफोन आइडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाटा कैपिटल, हुंडई, नायका, मोशन एजुकेशन, एलन करियर इंस्टीट्यूट, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, IIHMR यूनिवर्सिटी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संस्थानों के लिए मीडिया प्रबंधन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, कॉर्पोरेट कम्युनिक...