मर्लिनहॉक एयरोस्पेस ने बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ की साझेदारी,एयरोस्पेस एमआरओ इकोसिस्टम होगा मजबूत

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
बैंगलुरु : बैंगलुरु की एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस समझौते का उद्देश्य भारत में डिफेंस प्लेटफॉर्म पर तैनात एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड) सिस्टम के लिए देश के भीतर ही सस्टेनमेन्ट सपोर्ट उपलब्ध कराना है।

इस समझौते के तहत, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस बैंगलुरु में अपने एल3 हैरिस वेस्कैम ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करके एडवांस्ड ईओ/आईआर सिस्टम के लिए रखरखाव, मरम्मत, तकनीकी सहयोग एवं लाईफसायकल सस्टेनमेंट की सुविधा देगी। इस साझेदारी से भारतीय डिफेंस ग्राहकों के लिए स्थानीय सहयोग की क्षमता बढ़ेगी, टर्नअराउंड समय कम होगा, संचालन की उपलब्धता में सुधार होगा। 
बोइंग डिफेंस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल जोशी ने कहा “भारतीय नौसेना का पी 8आई फ़्लीट इंडो-पैसिफ़िक में समुद्री सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। ईओ/आईआर के रखरखाव के लिए घरेलू सपोर्ट देने के उद्देश्य से मर्लिनहॉक एयरोस्पेस के साथ साझेदारी आत्मनिर्भरता और भारत के डिफ़ेंस इकोसिस्टम बनाने की बोइंगकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस तरह की साझेदारियां भारतीय नौसेना के लिए टर्नअराउंड टाईम कम करने, फ़्लीट की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करती हैं और मिशन के लिए तैयारी को मजबूत बनाती हैं।

मर्लिनहॉक एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ कार्तिक रामिनेनी ने कहा ‘‘डिफेंस प्लेटफॉर्म्स में टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, देश के भीतर ही तुरंत और प्रभावी लाईफसायकल सपोर्ट देना बहुत ज़रूरी हो गया है। बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ यह साझेदारी, एडवांस्ड एयरबोर्न मिशन सिस्टम के लिए भारत में विश्वस्तरीय सस्टेनमेंट क्षमताएं बनाने की मर्लिनहॉक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

 अपने वेस्कैम ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर के ज़रिए, हम सर्विस रिस्पॉन्स को तेज़ कर, डाउनटाइम को कम कर संचालन की तैयारी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, हम भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को सपोर्ट कर रहे हैं और एक भरोसेमंद एयरोस्पेस एमआरओ हब के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत बना रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार