स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक-आध्यात्मिक संतुलन जरूरी : डॉ.टी. दिलीप कुमार
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मानसरोवर परिसर में मेडिकल विंग एवं ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा तीन दिवसीय 11वें राष्ट्रीय नर्सिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। अनलीश हिडन हीलिंग पोटेंशियल (अपनी अंतर्निहित उपचार शक्ति को जागृत करें) विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के नर्सिंग प्रोफेशनल्स, शिक्षक- प्रशासक, अस्पताल प्रबंधक तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय नर्सिंग परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. टी. दिलीप कुमार ने कहा कि नर्स केवल उपचार देने वाला स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि रोगी के जीवन में आशा, विश्वास और करुणा का संचार करने वाला संवेदनशील व्यक्तित्व है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी दक्षता के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन आवश्यक है। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों को आत्मबल, तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच प्रदान करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने...