संदेश

जुलाई 23, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बोर्डरूम से सड़कों तक : आईलीड व्हील्स 9वें कॉर्पोरेट कार ट्रेजर हंट 2026 में श्रेष्ठता की जंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : सिटी ऑफ जॉय कोलकाता उस समय रोमांच और प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गया, जब 50 कॉर्पोरेट मोटरिंग टीमों ने भारत के सबसे बड़े मोटरिंग आयोजनों में से एक आईलीड व्हील्स 9वें कार ट्रेजर हंट 2026 में शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए मुकाबला किया। कोलकाता के कॉर्पोरेट अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस मोटरिंग अभियान में प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, टीम भावना और ड्राइविंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का आयोजन कोलकाता ऑन व्हील्स द्वारा आईलीड, सैनी टोयोटा, यूको बैंक, 91.9 फ्रेंड्स एफएम, मियो अमोरे, ईस्टर्न डिस्ट्रीब्यूटर्स टी ब्रिजस्टोन, ड्राइवर्स फॉर मी, वाम्सी मेरला, केयरगिवर्स, फार्म टू होम शॉप, एल्वा, ब्रांड क्रिएशन एंड एडवाइज तथा होटल डी सोवरानी के सहयोग से किया गया। "कॉर्पोरेट कार ट्रेजर हंट" ने एक बार फिर शहर के कॉर्पोरेट मोटरिंग आयोजनों में अपनी प्रतिष्ठा को साबित किया। लगभग 50 कॉर्पोरेट टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो और अधिकतम चार वयस्क सदस्य शामिल थे, जिन्होंने अपनी निजी चार पहिया गाड...

रिश्तों से बनी पहचान : Adfactors PR में जितेंद्र कुमार शर्मा का जनसंपर्क का सफर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जनसंपर्क (Public Relations) केवल खबरें प्रकाशित कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, संबंध और प्रतिष्ठा बनाने की कला है। पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से जितेंद्र कुमार शर्मा इसी सोच के साथ देश की अग्रणी जनसंपर्क कंपनी Adfactors PR में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में सीनियर मैनेजर मीडिया रिलेशंस के रूप में कार्यरत जितेंद्र शर्मा ने राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मीडिया नेटवर्क तैयार किया है। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और क्षेत्रीय मीडिया के साथ ऐसे संबंध स्थापित किए हैं, जो आज कई प्रतिष्ठित ब्रांडों की संचार रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, अडानी ग्रुप, श्री सीमेंट, एयर इंडिया, वोडाफोन आइडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाटा कैपिटल, हुंडई, नायका, मोशन एजुकेशन, एलन करियर इंस्टीट्यूट, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, IIHMR यूनिवर्सिटी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संस्थानों के लिए मीडिया प्रबंधन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, कॉर्पोरेट कम्युनिक...

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी की ईस्ट इंडिया में एंट्री,एक्ट्रेस राइमा सेन ने किया उद्घाटन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : डी बीयर्स ग्रुप के फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने साउथ सिटी मॉल, कोलकाता में अपना नया स्टोर खोलकर ईस्ट इंडिया में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। इसके साथ ही भारत में ब्रांड का यह 10वां स्टोर बन गया है, जो उसके रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस स्टोर का उद्घाटन प्रसिद्ध एक्ट्रेस राइमा सेन ने किया। नए स्टोर के जरिए फॉरएवरमार्क ने अपनी सिग्नेचर नेचुरल डायमंड ज्वेलरी को देश के सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी बाजारों में से एक कोलकाता तक पहुंचाया है, जिससे ब्रांड की रिटेल मौजूदगी और मजबूत हुई है। कोलकाता लंबे समय से बेहतरीन कारीगरी और उत्कृष्ट ज्वेलरी के प्रति अपने खास लगाव के लिए जाना जाता है। आज के ग्राहक ऐसी नेचुरल डायमंड ज्वेलरी की तलाश में हैं, जो असली होने के साथ मॉडर्न डिजाइन भी पेश करे। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तेजी से बढ़ते लग्जरी बाजार के कारण कोलकाता, फॉरएवरमार्क के लिए ईस्ट इंडिया में विस्तार का एक अहम केंद्र बनकर उभरा है। बेहतरीन कारीगरी और आधुनिक खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हर खास मौके और र...

1,500 ब्रांड्स के साथ लॉन्च हुआ ‘अजियो ब्यूटी, 19 हजार पिनकोड में मिलेगी डिलीवरी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ लॉन्च किया है। इस नए ब्यूटी डेस्टिनेशन पर ग्राहकों को 1,500 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे। अजियो ब्यूटी पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से अधिक पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। इस नए प्लेटफॉर्म के लिए रिलायंस रिटेल ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नए ब्यूटी ट्रेंड्स, अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव भी दिए जाएंगे। अजियो के प्रवक्ता ने क...

मानसरोवर स्थित एनआईएफ़ ग्लोबल जयपुर की प्रदर्शनी ‘मार्मिक’ का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रकृति का महत्व, उसका विकराल रूप और आम जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को कला और डिज़ाइन के रूप से स्टूडेंट्स ने दर्शाया। मौक़ा था पोद्दार इंस्टिट्यूट के मानसरोवर स्थित एनआईएफ़ ग्लोबल जयपुर के वार्षिक डिज़ाइन प्रदर्शनी ‘मार्मिक - डिज़ाइन बिफोर वी डिसअपीयर’ का। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी 26 जुलाई तक सभी शहर के आर्ट-डिज़ाइन लवर्स के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि राजीविका (आरजीएवीपी), राज्य मिशन निदेशक प्रियंका गोस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक आईपीएस (सेवानिवृत्त) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, राजीविका (आरजीएवीपी), राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रमणिका कौर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन की मानद सचिव आर्किटेक्ट अंशुमान शर्मा सहित चेयरपर्सन कमला पोद्दार, डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार व अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनी में राजीविका सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के कार्यों को भी स्थान दिया गया। जिससे उनके उत्पादों और शिल्प कौशल को सार्थक मंच मिला। प्रदर्शनी के दौरान फैशन डिज़ाइन और इंटीरियर डिज़ाइन के स्टूडेंट्स ने डिज़ाइन,...

फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : अफ्रीकी देश सूडान और राजस्‍थान के व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सूडान सरकार का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। यहां फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी)और सूडान सरकार के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़ाने के लिए वार्ता हुई। इसमें सूडान की ओर से कृषि मंत्री डॉ खिदिर रमादान सादिक मोहम्मद और ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री मिनिस्टर हिंद मुस्तफा अली अब्दुल्ला के साथ 13 प्रतिनिधि और फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल और गिरधारी खंडेलवाल, यूथ विंग सचिव प्रशांत शर्मा शामिल हुए। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने की धमकियां और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तनाव से वैश्‍विक व्‍यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए फोर्टी राजस्‍थान के उद्यमियों के लिए सूडान जैसे देशों में नए अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाएं तलाशने का प्रयास कर रहा है।इसके लिए सूडान सरकार के साथ फोर्टी के सदस्यों ने 482 करोड़ के एमओयू साइन किए हैं।  हम केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न देशों के साथ हुए एफटीए (फोरन ट्रेड एग्...

देश के छात्रों व आन्दोलनकारियों पर दमनात्मक कार्यवाही करने पर माफी मांगने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध-प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितता तथा व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा कर दोषियों के विरूद्ध जिम्मेदारी तय करने, नेता विपक्ष राहुल गॉंधी, सांसद प्रियंका गॉंधी व विपक्षी सांसदों पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने के विरूद्ध,  प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर तथा आपराधिक मुकद्में वापस लेने एवं प्रधानमंत्री द्वारा देश के छात्रों व आन्दोलनकारियों पर दमनात्मक कार्यवाही करने पर माफी मांगने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर से भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिये पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व...

मर्लिनहॉक एयरोस्पेस ने बोइंग डिफेंस इंडिया के साथ की साझेदारी,एयरोस्पेस एमआरओ इकोसिस्टम होगा मजबूत

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  बैंगलुरु : बैंगलुरु की एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने बोइंग इंडिया डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस समझौते का उद्देश्य भारत में डिफेंस प्लेटफॉर्म पर तैनात एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड) सिस्टम के लिए देश के भीतर ही सस्टेनमेन्ट सपोर्ट उपलब्ध कराना है। इस समझौते के तहत, मर्लिनहॉक एयरोस्पेस बैंगलुरु में अपने एल3 हैरिस वेस्कैम ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर का इस्तेमाल करके एडवांस्ड ईओ/आईआर सिस्टम के लिए रखरखाव, मरम्मत, तकनीकी सहयोग एवं लाईफसायकल सस्टेनमेंट की सुविधा देगी। इस साझेदारी से भारतीय डिफेंस ग्राहकों के लिए स्थानीय सहयोग की क्षमता बढ़ेगी, टर्नअराउंड समय कम होगा, संचालन की उपलब्धता में सुधार होगा।  बोइंग डिफेंस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल जोशी ने कहा “भारतीय नौसेना का पी 8आई फ़्लीट इंडो-पैसिफ़िक में समुद्री सुरक्षा का एक अहम हिस्सा है। ईओ/आईआर के रखरखाव के लिए घरेलू सपोर्ट देने के उद्देश्य से मर्लिनहॉक एयरोस्पेस के साथ साझेदारी आत्मनिर्भरता और भारत के ...