संदेश

जुलाई 22, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय हो रहे डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन (Dr. Melaxin) को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया है। यह ब्रांड टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। डॉ. मेलैक्सिन अपनी विज्ञान-आधारित स्किनकेयर तकनीक और "स्लो एजिंग" की अवधारणा के लिए जाना जाता है। इसके उत्पाद पिगमेंटेशन, बड़े पोर्स, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट कम होने जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसके फॉर्मूले त्वचा को लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अमेरिका, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार के बाद यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हुआ है। TikTok Shop पर यह अमेरिका और ब्रिटेन में नंबर-1 के-ब्यूटी ब्रांड भी बन चुका है। ब्रांड के सभी उत्पाद 8-FREE क्लीन फॉर्मूलेशन पर आधारित हैं, यानी ये क्रुएल्टी-फ्री, डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी के अनुसार, क्लीनिकल स्टडी...

IIHMR यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026 : 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां, 57% परसेंट रहीं महिला ग्रेजुएट्स

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन 2026 में 506 पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं। इस बैच में 57 परसेंट महिला ग्रेजुएट्स रहीं। हेल्थ मैनेजमेंट, पब्लिक हेल्थ, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, हेल्थ एनालिटिक्स और हेल्थ सिस्टम लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बदलाव की बड़ी मिसाल है। लगातार दूसरे साल भी महिला ग्रेजुएट्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। यह हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और लीडरशिप रोल्स में उनकी मजबूत होती मौजूदगी को दिखाता है। कॉन्वोकेशन के चीफ गेस्ट डॉ. जितेन्द्र शर्मा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सुदर्शन जैन ने की।  इस मौके पर आईआईएचएमआर के फाउंडर ट्रस्टी डॉ. अशोक अग्रवाल, आईआईएचएमआर के प्रेसिडेंट डॉ. एस. डी. गुप्ता, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, फैकल्टी, एलुमनाई, पैरेंट्स मौजूद रहे। इस साल ग्रेजुएट्स की संख्या में करीब 20 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई। साल 2025 में ज...

यमुना का जल बनेगा शेखावाटी के उन्नत भविष्य की नींव : CM BHAJAN LAL SHARMA

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना का जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा, जिससे शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले विकास, विरासत एवं विश्वास के मॉडल जिले के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प और समर्पण शेखावाटी के समग्र विकास की आधारशिला बन रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउण्डेशन ने ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को लेकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल सुरक्षा से लेकर आधुनिक सड़क नेटवर्क, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तक प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच प्रतीकात्मक रूप से यमुना जल से भरा कलश शेखावाटी अंचल के लोगों को समर्पित किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के लिए मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने यमु...

जोहर यूनिवर्सिटी रामपुर क्या इस लिए ढहा दी जाएगी कि यूपी सरकार में सालों मंत्री रहे आज़म खान ने बनवाई है

चित्र
० आशा पटेल ०  लखनऊ | जाने माने इस्लामिक स्कॉलर विद्वान मौलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को पत्र लिख कर मांग की है | उन्होंने कहा कि क्या इतनी बड़ी जोहर यूनिवर्सिटी इस लिए ढहा दी जाएगी की उत्तर प्रदेश सरकार में सालों मंत्री रहे आज़म खान ने बनवाई है ? उन्होंने कहा है कि दरअसल जोहर यूनिवर्सिटी भारत कीऔर उत्तर प्रदेश की बड़ी संपत्ति है और भारत की ही रहेगी ये भारत के युवाओं के ख्वाबों की ताबीर है। उनका कहना है कि पूरे भारत में उत्तर प्रदेश को हर समाज के इल्म व हुनर , ज्ञान व आस्था का केंद्र कहा जाता है। मोलाना जावेद सिद्दीकी क़ासमी का कहना है कि सरकार व पार्टियों और नेताओं के बीच आपस में मत भेद मनमुटाओ ज़रूर हो सकता है लेकिन यह सब भी लोकतंत्र को और मज़बूत करने वाला कहा जा सकता है। किसी से पर्सनल या व्यक्तिगत तौर पर इख्तिलाफ व उनसे गुस्सा और नाराज़ होने का मतलब कतई यह नहीं होना चाहिए कि अगर उस ने मंदिर ,मस्जिद, स्कूल, यूनिवर्सिटी बनवाई है तो उसे ढहा दिया जाए। बल्कि होना यह चाहिए की जौहर यूनिवर्सिटी को सरकार अपने नियम अनुसार , अपने हिसाब ...

जयपुर चैप्टर को वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर पुरस्कार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि जयपुर चैप्टर को वर्ष 2025-26 के लिए उत्तरी क्षेत्र (Northern Region) में श्रेणी ए के अंतर्गत प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ चैप्टर पुरस्कार (Best Chapter Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चैप्टर द्वारा वर्ष भर सदस्य सेवाओं, छात्र विकास, व्यावसायिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, जनसंपर्क एवं संस्थागत गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान जयपुर के टोंक रोड स्थित रॉयल आर्चिड होटल में आयोजित उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) की वार्षिक सभा (Annual General Meeting) में प्रदान किया गया। जयपुर चैप्टर की ओर से यह पुरस्कार चैप्टर के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) सीएमए हरेंद्र कुमार पारीक ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जयपुर चैप्टर ने सभी प्रबंध समिति सदस्यों, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, सदस्यों, विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों तथा चैप्टर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।...

Samsung 'सॉल्व फ़ॉर टुमॉरो' ने भारत के 135 शहरों में 'डिज़ाइन थिंकिंग' पहुँचाकर जश्न मनाया

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  गुरुग्राम : अपने मुख्य CSR प्रोग्राम 'Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो' के पांचवें एडिशन के तहत, Samsung इंडिया ने देश भर के 135 शहरों में अपनी 'डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप' आयोजित की हैं, जिससे युवाओं के लिए भारत का सबसे बड़ा ग्रासरूट इनोवेशन प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है। 'Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो' (Samsung Solve for Tomorrow) एक देशव्यापी इनोवेशन और एजुकेशन कॉम्पिटिशन है। यह 14 से 22 साल के युवाओं को अपने समुदायों की अहम चुनौतियों की पहचान करने और डिज़ाइन थिंकिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन के ज़रिए टेक्नोलॉजी-बेस्ड समाधान विकसित करने के लिए सशक्त बनाता है। समय के साथ, यह प्रोग्राम भारत की अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और सोशल चेंजमेकर्स के लिए एक लॉन्चपैड बन गया है। इस साल, Samsung ने 184 'डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप' आयोजित कीं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ के हज़ारों छात्र शामिल हुए। इन वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों को 'ह्यूमन-सेंटर्ड डिज़ाइन थिंकिंग' ( लोगों की ज...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरने प्रदर्शन आयोजित किया गए। देश में नीट परीक्षा के पेपर सहित डेढ़ सौ से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय कर इस्तीफा लेने की बजाय केंद्र सरकार द्वारा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक दिल्ली में लाठीचार्ज किया गया तथा केंद्र सरकार द्वारा ना तो संसद में, ना ही अन्य किसी स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेतृत्व में जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए विशाल प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहल...