संदेश

रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग ने मध्य प्रदेश की पांच महिला किराना उद्यमियों को किया सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन की पहल को एक और सफलता मिली है। रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) के संयुक्त कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में मध्य प्रदेश की पांच महिला किराना उद्यमियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सफल कारोबार स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया।  इन महिलाओं को अन्य ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत माना गया। बेहतर कारोबार संचालन और उद्यमिता के लिए प्रत्येक महिला को एक-एक लाख रुपये का अनुदान भी दिया गया। यह सम्मान 'एम्पावरिंग रूरल वूमेन किराना एंटरप्रेन्योर्स (RWKE)' पायलट कार्यक्रम के तहत दिया गया। इस कार्यक्रम को रिलायंस फाउंडेशन ने नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच के साथ मिलकर शुरू किया है, जबकि माइक्रोसेव कंसल्टिंग (MSC) इसकी तकनीकी सहयोगी संस्था है। समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोराम अनिया, महिला उद्यमिता मंच की मिशन निदेशक अन्ना रॉय, रिलायंस फाउंडेशन में महिला सशक्तिकरण प्रमुख दीप्ति नुकालापति और माइक्रोसेव कंसल्टिंग की सोनल जेटली सहित कई...

भूटान के प्रथम जेएसडब्ल्यू साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे बेस्टसेलिंग लेखक अश्विन सांघी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारत के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय बेस्टसेलिंग लेखकों में शुमार अश्विन सांघी को भूटान के द्रुक्युल्स लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल द्वारा स्थापित जेएसडब्ल्यू साहित्य पुरस्कार का प्रथम सम्मान प्राप्त करने के लिए चुना गया है। उन्हें इस वर्ष "द आर्ट ऑफ बीइंग ह्यूमन" विषय पर आयोजित महोत्सव के 15वें संस्करण में इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जेएसडब्ल्यू साहित्य पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2025 में भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में की गई थी। इस पहल का उद्देश्य रचनात्मकता, संस्कृति और विचारों की उस शक्ति का सम्मान करना है, जो साझा मानवीय अनुभव को समृद्ध बनाती है। इस पुरस्कार का पहला सम्मान द्रुक्युल्स लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल, जिसे 'भूटान इकोज़' के नाम से भी जाना जाता है, के दौरान प्रदान किया जाएगा। साहित्य, संस्कृति और कला का यह वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव भूटान की राजधानी थिम्फू में 1 से 3 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। जेएसडब्ल्यू पुरस्कारों की शुरुआत फिलहाल साहित्य और कला के क्षेत्र से की जा रही है...

के.सी. महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने 92 छात्रों को 4.26 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई | के.सी. महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने के.सी. महिंद्रा पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज स्कॉलरशिप के तहत 92 मेधावी छात्रों को 4.26 करोड़ रुपये की ब्याज-मुक्त ऋण छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस पहल के जरिए ट्रस्ट ने देश के भावी लीडर्स, इनोवेटर्स और बदलाव लाने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। वर्ष 1956 में शुरू की गई के.सी. महिंद्रा पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज स्कॉलरशिप ट्रस्ट की पहली छात्रवृत्ति थी और आज यह देश की सबसे प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियों में गिनी जाती है। इसकी शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि प्रतिभाशाली भारतीय छात्र विदेशों में उन विषयों की उच्च शिक्षा प्राप्त करें, जिनकी सुविधा उस समय भारत में उपलब्ध नहीं थी और लौटकर देश के विकास में योगदान दें। अपने 70वें वर्ष में ट्रस्ट ने इस छात्रवृत्ति का लाभ अब भारत में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों तक भी बढ़ा दिया है। यह निर्णय भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था में ट्रस्ट के बढ़ते विश्वास और देश के प्रतिभाशाली छात्रों को उनके अध्ययन स्थल की परवाह किए बिना सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता ...

मजलिस द्वारा ‘शाम-ए-शब्द’ का राजस्थानी रंग में आयोजन ‘खम्मा घणी, मस्ती घणी’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । शहर में कला और संस्कृति को समर्पित मंच ‘शाम-ए-शब्द’ द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम ‘खम्मा घणी, मस्ती घणी’ का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह राजस्थानी थीम पर आधारित था। इस रंगारंग संध्या में प्रसिद्ध बापांग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार यूसुफ खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। ‘शाम-ए-शब्द’ एक ऐसा मंच है जो कला और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। यह मंच हर महीने अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें संगीत, कविता, नृत्य और अन्य कलाओं का समागम देखने को मिलता है। इस मंच से वर्तमान में 80 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। इसकी स्थापना दीपा माथुर, अभिषेक मिश्रा, वरुण भंसाली और निखिल कपूर द्वारा की गई है कमला पोद्दार व विनोद भारद्वाज मजलिस के सलाहकार हैं व रेशमा खान, चेतना शर्मा और पुष्पेन्द्र उपाध्याय की लीडरशिप टीम है । शाम ए शब्द मजलिस का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को Pariworld (लाइव एवं आर्टिफिशियल प्लांट कंपनी) और Shailendra Singh Designs का विशेष सहयोग प्राप्त ...

बोर्डरूम से सड़कों तक : आईलीड व्हील्स 9वें कॉर्पोरेट कार ट्रेजर हंट 2026 में श्रेष्ठता की जंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : सिटी ऑफ जॉय कोलकाता उस समय रोमांच और प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गया, जब 50 कॉर्पोरेट मोटरिंग टीमों ने भारत के सबसे बड़े मोटरिंग आयोजनों में से एक आईलीड व्हील्स 9वें कार ट्रेजर हंट 2026 में शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए मुकाबला किया। कोलकाता के कॉर्पोरेट अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस मोटरिंग अभियान में प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, टीम भावना और ड्राइविंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का आयोजन कोलकाता ऑन व्हील्स द्वारा आईलीड, सैनी टोयोटा, यूको बैंक, 91.9 फ्रेंड्स एफएम, मियो अमोरे, ईस्टर्न डिस्ट्रीब्यूटर्स टी ब्रिजस्टोन, ड्राइवर्स फॉर मी, वाम्सी मेरला, केयरगिवर्स, फार्म टू होम शॉप, एल्वा, ब्रांड क्रिएशन एंड एडवाइज तथा होटल डी सोवरानी के सहयोग से किया गया। "कॉर्पोरेट कार ट्रेजर हंट" ने एक बार फिर शहर के कॉर्पोरेट मोटरिंग आयोजनों में अपनी प्रतिष्ठा को साबित किया। लगभग 50 कॉर्पोरेट टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो और अधिकतम चार वयस्क सदस्य शामिल थे, जिन्होंने अपनी निजी चार पहिया गाड...

रिश्तों से बनी पहचान : Adfactors PR में जितेंद्र कुमार शर्मा का जनसंपर्क का सफर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जनसंपर्क (Public Relations) केवल खबरें प्रकाशित कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, संबंध और प्रतिष्ठा बनाने की कला है। पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से जितेंद्र कुमार शर्मा इसी सोच के साथ देश की अग्रणी जनसंपर्क कंपनी Adfactors PR में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में सीनियर मैनेजर मीडिया रिलेशंस के रूप में कार्यरत जितेंद्र शर्मा ने राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मीडिया नेटवर्क तैयार किया है। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और क्षेत्रीय मीडिया के साथ ऐसे संबंध स्थापित किए हैं, जो आज कई प्रतिष्ठित ब्रांडों की संचार रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने टाटा ग्रुप, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप, अडानी ग्रुप, श्री सीमेंट, एयर इंडिया, वोडाफोन आइडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाटा कैपिटल, हुंडई, नायका, मोशन एजुकेशन, एलन करियर इंस्टीट्यूट, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, IIHMR यूनिवर्सिटी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संस्थानों के लिए मीडिया प्रबंधन, प्रेस कॉन्फ्रेंस, कॉर्पोरेट कम्युनिक...

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी की ईस्ट इंडिया में एंट्री,एक्ट्रेस राइमा सेन ने किया उद्घाटन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : डी बीयर्स ग्रुप के फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने साउथ सिटी मॉल, कोलकाता में अपना नया स्टोर खोलकर ईस्ट इंडिया में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। इसके साथ ही भारत में ब्रांड का यह 10वां स्टोर बन गया है, जो उसके रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस स्टोर का उद्घाटन प्रसिद्ध एक्ट्रेस राइमा सेन ने किया। नए स्टोर के जरिए फॉरएवरमार्क ने अपनी सिग्नेचर नेचुरल डायमंड ज्वेलरी को देश के सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी बाजारों में से एक कोलकाता तक पहुंचाया है, जिससे ब्रांड की रिटेल मौजूदगी और मजबूत हुई है। कोलकाता लंबे समय से बेहतरीन कारीगरी और उत्कृष्ट ज्वेलरी के प्रति अपने खास लगाव के लिए जाना जाता है। आज के ग्राहक ऐसी नेचुरल डायमंड ज्वेलरी की तलाश में हैं, जो असली होने के साथ मॉडर्न डिजाइन भी पेश करे। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तेजी से बढ़ते लग्जरी बाजार के कारण कोलकाता, फॉरएवरमार्क के लिए ईस्ट इंडिया में विस्तार का एक अहम केंद्र बनकर उभरा है। बेहतरीन कारीगरी और आधुनिक खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हर खास मौके और र...