संदेश

जुलाई 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्यपाल ने की मादक पदार्थों के नियंत्रण,नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नशामुक्ति के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर इसके लिए त्वरित परिपत्र जारी किए जाने और नशामुक्ति के लिए प्रदेश में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान के अंतर्गत महीने भर के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल बागडे लोकभवन में मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी विभागों में कहीं कोई नशे में लिप्त मिले तो तुरंत संस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मादक पदार्थों के सेवन करने वालों पर सख़्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीमा क्षेत्र से ड्रोन द्वारा नशीले पदार्थों को भेजे जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही हो। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कहीं भी किसी तहसील, गांव और कस्बे में नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं तो वहां के अधिकारियों और जनप्रत...

छात्र आंदोलन जयपुर तक पहुंचा रात तक जुटे प्रदर्शनकारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | पेपरलीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब जयपुर में भी  तेजी से सुनाई दी। दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जयपुर के पत्रिका गेट पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। हाथों में संविधान की प्रतियां और तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपरलीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, देश के लाखों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपरलीक और परीक्षा संबंधी विवादों से अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय हो।  इस प्रदर्शन में छात्राओं ने भी भारी मात्रा में शिरकत की उन्होंने कहा कि उनके भाई का मेडिकल कॉलेज का सपना परीक्षा विवाद से प्रभावित हुआ है। वहीं 12वीं पास छात्रा ने कहा कि आज जो दूसरी छात्राओं के स...

दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान के उदयपुर और जयपुर को मिली पहचान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। दुनिया की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका 'ट्रैवल प्लस लीजर' की ओर से जारी वर्ष 2026 के 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' में राजस्थान के दो प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और जयपुर ने एक साथ वैश्विक पहचान हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की दोनों प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान बनाया है।  पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा, जबकि एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर को आठवां और जयपुर को दसवां स्थान मिला। यह उपलब्धि राजस्थान के पर्यटन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और राज्य की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, उत्कृष्ट आतिथ्य और पर्यटन क्...

नई दिल्ली में भगवान श्रीजगन्नाथ की 59वीं यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न

चित्र
0 योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा की श्री गुंडिचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर वापसी के अवसर पर आयोजित बहुड़ा यात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर एवं ओडिशा कला एवं सांस्कृतिक केंद्र, त्यागराज नगर, नई दिल्ली में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। दिल्ली, एनसीआर तथा आसपास के राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। रथयात्रा के उपरांत श्री गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास पूर्ण करने के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष, मधुर भजनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखनाद एवं भक्तिमय संगीत के बीच अपने श्रीमंदिर की ओर प्रस्थान किया। बहुड़ा यात्रा भगवान के अपने धाम में पुनः आगमन का पावन प्रतीक मानी जाती है। पारंपरिक पाहंडी बीजे की रस्म सम्पन्न होने के पश्चात भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा के भव्य एवं सुसज्जित रथ निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रथों को खींचकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्पूर्ण शोभायात्रा ने ...

CII उत्तराखंड ने कॉर्पोरेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 खेल की बेहतरीन भावना का जश्न मनाया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  हरिद्वार :  हिमालय इको पार्क एंड रिज़ॉर्ट ने CII बैडमिंटन टूर्नामेंट की विनर ट्रॉफी जीती। इसके बाद अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कॉन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII) उत्तराखंड ने हरिद्वार में CII-Yi बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का दूसरा एडिशन आयोजित किया, जिसमें राज्य भर से इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स ऊर्जा, उत्साह और खेल की भावना से एक साथ आए। इस इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के प्लांट हेड सुनील कुमार ने कहा, खेलों में लोगों को एकजुट करने, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा देने की अनोखी क्षमता होती है। कॉर्पोरेट जगत के लोगों को इतने उत्साह के साथ इसमें भाग लेते देखना उत्साहजनक है; यह टीमवर्क, दृढ़ता और सच्ची खेल भावना जैसे मूल्यों को दर्शाता है। टूर्नामेंट में अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, कै...