फ्रांस भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास में सहायता देगा


नयी दिल्ली - भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) ने फ्रेंच नेशनल रेलवेज (एसएनसीएफ) और फ्रांस की एजेंसी-एएफडी के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया। इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी और फ्रांस सरकार के यूरोप और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री जीन बापटिस्ट लेमोयिन, भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिगलर और दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


इस समझौते के तहत, फ्रांस की एजेंसी एएफडी ने भारत में रेलवे स्टेशन विकास में सहायता के लिए आईआरएसडीसी के लिए तकनीकी साझेदार के रूप में फ्रेंच नेशनल रेलवेज (एसएनसीएफ)-हब्स और कनेक्शंस के माध्यम से अधिकतम 7,00,000 यूरो का अनुदान प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है। इससे आईआरएसडीसी अथवा भारतीय रेल पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।


इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी ने कहा, 'रेलवे के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच एक मजबूत और पुरानी साझेदारी है। फ्रेंच रेलवेज (एसएनसीएफ) पिछले समय में दिल्ली-चंडीगढ़ रेलखंड के लिए गति बढ़ाने पर आधारित अध्ययन के संचालन में और लुधियाना एवं अम्बाला स्टेशनों के विकास में भारतीय रेल के साथ जुड़ा रहा है। मैं मानता हूं कि भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत करने में यह प्रयास काफी कारगर साबित होगा और भारतीय रेल को अपने स्टेशनों को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।'


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार