T-20 सीरीज के साथ विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत, पहला मैच आज






आईसीसी विश्व कप-2019 में मिली निराशा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी की शुरुआत शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के साथ करेगी। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।










वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि 2020 और 2021 में होने वाले वर्ल्ड टी-20 ने यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए हमेशा कुछ न कुछ हो।


इसलिए तीन मैचों की सीरीज में युवा खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। इस सीरीज में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और खलील अहमद 50 ओवर के विश्व कप में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीरीज में उन्हें अहम मौके मिलेंगे।









 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार