राजभाषा विस्तारिका पत्रिका का विमोचन तथा हिंदी में बेहतर काम करने वाले कर्मचारी पुरस्कृत


नई दिल्ली स्थित कृषि से संबंधित कार्यालय विस्तार निदेशालय में राजभाषा विस्तारिका पत्रिका के विमोचन के साथ ही हिंदी में बेहतर काम करने वाले अनेक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। 


इस अवसर पर कवि/कलाकर्मी किशोर श्रीवास्तव के संचालन और प्रसिद्ध कवि बृज किशोर वर्मा 'शैदी' के मुख्य आतिथ्य में एक राजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें सर्वश्री चेतन आनंद, सुनहरी लाल वर्मा, श्री चंद भंवर, डॉ. यासमीन खान एवं नेहा नाहटा ने भी विविध रंगों में रंगी अपनी कविताओं से सबका खूब मनोरंजन और ज्ञानवर्धन किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्रालय के अपर आयुक्त श्री वाईआर मीना ने की और निदेशक (प्रशासन) श्री मनीष भाटिया ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक (रा.भा.) राजकरण ने कार्यालय में हिंदी की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए किया और उप निदेशक प्रशासन श्री वाईपी भट्ट ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। हिंदी अनुभाग के अन्य कर्मियों सर्वश्री अभिनंदन स्वर्णकार और अनुपम पटेल आदि की कार्यक्रम के संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार