रवि यादव ने किया यूपी के रामपुर महोत्‍सव का भव्‍य शुभारंभ


रामपुर महोत्‍सव में रवि यादव ने परफॉर्म भी किया और अपने शानदार प्रदर्शन से महोत्‍सव में आये लोगों का दिल जीत लिया। यूं तो रवि यादव की अभी कोई फिल्‍म रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्‍या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि कि उनके पास कई फिल्‍में हैं, जो आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में होंगी। लेकिन उससे पहले इस तरह की लोकप्रियता इस बात की ओर इशारा करती है कि बंदे में दम है और वह आने वाले दिनों में सुपर स्‍टार बनने की पूरी क्षमता रखता है।


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित रामपुर धाम में आयोजित भव्‍य रामपुर महोत्‍सव का शुभारंभ भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में चंबल बॉय के नाम से मशूहर रवि यादव ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर किया। इस मौके को उन्‍होंने अपने जीवन का यादगार पल बताया और साथ ही महोत्‍सव के चेयरमैन आनंद मोहन और कुलदीप वर्मा का आभार व्‍यक्‍त किया। रवि यादव रामपुर महोत्‍सव में बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हुए थे। उन्‍होंने महोत्‍सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि रामपुर महोत्‍सव में जिस तरह मुझे मान और सम्‍मान मिला, उसके लिए मैं सबका आभारी हूं। मुझे यहां आकर बेहद अच्‍छा लगा। यह महोत्‍सव कहीं न कहीं हमारी समृद्ध संस्‍कृति का प्रतिबिंब है। और इसमें शामिल होना मेरे जिंदगी का यादगार लम्‍हा बन गया।


 रवि यादव के साथ रामपुर महोत्‍सव में अभिनेता समर सिंह भी शामिल होंगे। इसको लेकर रवि यादव एक्‍साइटेड हैं और कहते हैं कि मैं बेहद खुशनसीब हूं कि मुझे यह शो करने का मौका मिला है। यह मेरे लिए एक नया अनुभव होगा, जब मैं इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों के साथ स्‍टेज शेयर करूंगा। अभी तो मेरा डेब्‍यू राजकुमार आर पांडे की फिल्‍म पांचाली से हुआ है, जिसमें रानी चटर्जी जैसी दिग्‍गज अदाकारा के साथ काम करने का मौका मिला है।   उम्‍मीद करता हूं कि मैं अपने फैंस के उम्‍मीदों पर खड़ा उतर सकूं। मैं इस शो के लिए रामपुर महोत्‍सव के चेयरमैन कुलदीप वर्मा जी को भी धन्‍यवाद देता हूं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार