भारत को भारत बोले इंडिया नही - इंडिया शब्द गुलामी का प्रतीक

० योगेश भट्ट ० 

नयी दिल्ली - अणुव्रत भवन में भारत मां की आजादी के 75वें वर्ष की पूर्णता पर पूरा देश मना रहा अमृत महोत्सव जिसके उपलक्ष्य पर मैं भारत हूँ फाउंडेशन द्वारा भारतीय प्रतिबिम्ब कल-आज और कल की ओर कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेन्टर में सात अगस्त को आयोजित किया जा रहा है ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत का संवैधानिक रूप से एक ही नाम होना चाहिए जिसके लिए मैं भारत हूँ फाउंडेशन मांग उठा रहा है ।
मैं भारत हूँ फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुरा देश भारत मां की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष पर अमृत महोत्सव पर तिरंगा मोहत्सव का आयोजन धूमधाम से कर रहा है। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए “मैं भारत हूँ” फाउंडेशन के पदाधिकारी जो कि भारत व विदेशों में भी निवासित है। कार्यक्रम का आयोजन के तहत प्राचीनतम इतिहास, वर्तमान भारत, भविष्य के भारत पर चर्चा व मंथन करेंगे। मैं भारत हूँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री शोभा सादानी कोलकाता, कोषाध्यक्ष निशा लड्ढा कोलकाता, सह कोषाध्यक्ष अनुपमा शर्मा दाधीच मुंबई, उपाध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी कोटा, उपाध्यक्ष किरण लड्ढा दिल्ली, सदस्य कुसुम लुनिया दिल्ली सहित फाउंडेशन के विदेश संयोजक अरुण मुंदडा होस्टन, किशोर जैन लंदन, आशीष जैन व विपुल जैन इत्यादि जुटे हुए है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारत के केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, वरिष्ठ लोकप्रिय पत्रकार, समाजसेवी, उद्योगपति की उपस्थिति के साथ ‘भारत को केवल भारत ही बोला जाए’ की संगीतमय प्रस्तुति एक विशेष गीत के माध्यम से की जाएगी । कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने अभूतपूर्व सहयोग दिया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड