"आज़ाद भारत की बात - आकाशवाणी के साथ"

० संवाददाता द्वारा ० 

नयी दिल्ली -ये आकाशवाणी है अब आप ..... से समाचार सुनिए स्वतंत्रता के समय से ही पिछले 75 वर्ष के दौरान भारत का सबसे बड़ा लोक सेवा प्रसारक आज देश की एक अरब तीस करोड़ जनसंख्या के लिए लोक प्रसारण कर रहा है। आकाशवाणी अनूठी पहल के साथ स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मना रहा है। इसका शीर्षक है "आज़ाद भारत की बात आकाशवाणी के साथ"  यह 15 अगस्त, 2022 से आरंभ हो रहा है। डेढ़ मिनट की यह कड़ी 100.1 एफ एम गोल्ड चैनल, मुख्य समाचार बुलेटिनों और सोशल मीडिया सहित सभी मंचों से प्रसारित की जाएगी। इसमें आकाशवाणी से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र भारत की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

स्वतंत्रता के समय राष्ट्र के उदय से लेकर आधुनिक भारत के महाशक्ति के रूप में उभरने तक ऐतिहासिक यात्रा का प्रसारण आकाशवाणी से किया जाएगा। इनमें महात्मा गांधी, होमी जहांगीर भाभा, सर सी वी रमन, डॉक्टर कुरियन वर्गीज, डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन, पंडित भीम सैन जोशी, मेलविन डी मेलो और जसदेव सिंह जैसी हस्तियों की आवाज़ शामिल हैं। प्रतिदिन एक विशेष कहानी प्रसारित की जाएगी और इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यू ट्यूब सहित आकाशवाणी के सभी सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड की जाएगी। इसे आप ट्विटर पर@AkashvaniAir और @airnewsalerts से भी सुन सकते हैं। यह आकाशवाणी के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल newsonair.gov.in, NewsonAir App, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उपलब्ध रहेगा।

8 जून, 1936 को आरंभ से ही आकाशवाणी प्रथम स्वतन्त्रता दिवस सहित 1947 से बांग्लादेश की मुक्ति और विश्व कप क्रिकेट में भारत के इतिहास रचने तक देश के इतिहास का साक्षी रहा है। आकाशवाणी विश्व के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में शामिल है जो 23 भाषाओं और 179 बोलियों में देशभर के 479 केंद्रों से प्रसारण करता है। यह देश के लगभग 92 प्रतिशत क्षेत्र और 99.19 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचता है।
इसका ध्येय है "बहुजन हिताय: बहुजन सुखाय" जिसका अर्थ है "बहुतों की प्रसन्नता के लिए, बहुतों के कल्याण के लिए" Iश्रोताओं से आग्रह है कि बीते वर्षों के इन गौरवमयी पलों को फिर से जीने के लिए तैयार रहें और आकाशवाणी के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत