सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण को समर्पित रहा बाल भारती स्कूल का वार्षिकोत्सव

० योगेश भट्ट ० 
अनूपपुर, । हिंदुस्तान पावर परिसर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल का यादगार वार्षिकोत्सव समारोह प्रकृति संरक्षण और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पित रहा।‌ बीती रात संपन्न मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों वाले इस समारोह में कंपनी के प्लांट हेड और सीओओ बसंता कुमार मिश्रा समेत शिक्षकों, अभिभावकों और कंपनी के अधिकारियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
इस मौके पर प्लांट हेड ने कहा," शिक्षा का मतलब सिर्फ शैक्षिक और पेशेवर विकास नहीं, बल्कि प्रकृति और प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता भी है। मुझे खुशी है कि बाल भारती स्कूल प्रकृति के साथ शैक्षिक संतुलन को उच्च प्राथमिकता देता है।"
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट जज और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस ऑथोरिटी, अनूपपुर, के सचिव विवेक शुक्ला और कंपनी के उच्च प्रबंधन के सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षिक व गैर-शैक्षिक उपलब्धियों के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।‌ कंपनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक आरके खटाना ने बाल भारती स्कूल की गौरवपूर्ण शैक्षिक उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए स्कूल को सर्वांगीण विकास का आदर्श केंद्र बताया।

बच्चों ने फ्लटरिंग जिम जैम्स, जंगल फिएस्टा, पंचमहाभूतम, बरखा रास, अहीर डांस, हल्ला बोल, हरित योद्धा आदि जैसी नृत्य-सगीत-नाट्य प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत और मनमोहक बनाए रखा। भगवान विष्णु के दशावतार और चार्ल्स डार्विन के सिद्धान्त के बीच दिलचस्प कलात्मक समन्वय वाली प्रस्तुति को खूब सराहा गया। समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल हितेश तिवारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर शैक्षणिक उपलब्धियों पर रोशनी डाली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड