राजस्थान की बालिकाओं को रग्बी में मिला ब्रोंज मेडल

० आशा पटेल ० 
जयपुर । गुजरात के गांधीनगर आईआईटी में आयोजित आठवीं राष्ट्र स्तरीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में राजस्थान की बालिकाओं ने लहराया परचम । राजस्थान रग्बी की बालिकाओं ने पूरे भारत मे तृतीय स्थान का पदक अपने नाम किया सेमीफाइनल में बिहार से पराजित हुई जबकि तृतीय स्थान के मैच में उन्होंने बंगाल को हराकर मेडल प्राप्त किया। इससे पहले बालिकाओं ने मणिपुर मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड व तमिलनाडु को हराया है।

इस अवसर पर राजस्थान रग्बी संघ के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, सचिव कुलदीप सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष जितेश कुमार, संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह, अजीत सिंह और गौरव कुमार सहित राजस्थान रग्बी के सभी पदाधिकारी व एवम समस्त जिला संघों ने खिलाड़ियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार