भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' का फर्स्ट लुक आउट जारी

पटना-फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' से फिर एक साथ आ रहे निर्माता प्रदीप सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर और लेखक अरविंद तिवारमड्स मूवीज एवं एक्चुअल मूवीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' का फर्स्ट लुक जारी हो गया, जिसमें प्रवेश लाल यादव दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं और दुल्हन के जोड़े में सजी काजल यादव को यामिनी सिंह मेहंदी लगाती दिखाई दे रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक से प्रतीत हो रहा है कि यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों पर बनी है।

वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह, अविनाश रोहरा और समीर आफताब हैं। फिल्म का निर्देशन भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। फिल्म विवाह के बाद एक बार फिर से निर्माता प्रदीप सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर और लेखक अरविंद तिवारी की तिकड़ी एक धमाकेदार फिल्म लेकर आने वाली है।

 निर्माता प्रदीप सिंह ने फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' के बारे में कहा कि यह फिल्म सभी वर्ग के दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने वाला है। फिल्म की कहानी बेहद शानदार है। जल्दी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। यह साल की पहली भोजपुरी फिल्म होगी जिस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में प्रवेश लाल यादव, काजल यादव और यामिनी सिंह के साथ प्रेम दुबे, ऋतु पांडेय, पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर व अरविन्द तिवारी ने तैयार की है। संवाद अरविन्द तिवारी का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव और सत्या सावरकर है। डीओपी सरफराज खान हैं। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं। इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक गाने और दिल छूने वाले संवाद है, 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड