भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' का फर्स्ट लुक आउट

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई -आशुतोष इंटरप्राइजेज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म देशभक्ति से प्रेरित है जिसमें एक अनोखी प्रेम कथा भी शामिल है। फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव है और निर्देशक गोपाल पाठक हैं। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है। फिल्म 'प्यार भईल हिंदुस्तान से' के बारे में वर्सेटाइल एक्टर बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमने देशभक्ति पर एक बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश की है। अब ये दर्शकों के हाथ में है कि उन्हें यह कैसी लगती है, जिससे हम सबों को इंतजार रहेगा। 

उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ इतना समृद्ध हो गया है कि आजकल छोटी बड़ी तमाम तरह की फिल्में बन रही है और कम ही कलाकारों का मुंबई में रहना होता है। सभी अपने प्रोजेक्ट को लेकर कहीं ना कहीं बिजी रहते हैं। यह एक इंडस्ट्री के लिए सुकून वाली बात है। वहीं फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव ने कहा कि हमने कोशिश की है कि बस तो को एक अलग तरह को अलग तरह का मनोरंजन दे सके। अब हम इसमें कितना कामयाब हुए हैं इसका फैसला दर्शकों को करना है।

गोपाल पाठक ने कहा कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान की कहानी को हमने एक अलग और अनोखे अंदाज में बनाया है। अक्सर ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान के कलाकार भारत में आकर परफॉर्म करते हैं। हमने इस फिल्म में दिखाया कि कैसे एक भारतीय कलाकार बिना वीजा के पाकिस्तान जाकर वहां कार्यक्रम करता है और वहां उसके साथ क्या-क्या होता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में गीत व संगीत मुन्ना दुबे का है। लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं।

 मारधाड़ जनक व शंकर, छायांकन महेन्द्र थापा और संकलन राजेश शाह ने किया है। नृत्य अशोक मईती का है। कला राम बाबु ठाकुर, कार्यकारी निर्माता राजीव रंजन कुमार व प्रियरंजन कुमार यादव हैं। फिल्म के स्टारकास्ट है विराज भट्ट ,गुंजन पंत ,प्राची सिंह , बृजेश त्रिपाठी,गिरीश शर्मा और हेमंत बिरजे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा