रक्षाबंधन मनाया "वसुधैव कुटुम्बकम् चरित्रार्थ किया " - मनीष

० आशा पटेल ० 
जयपुर। रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भारत के सनातन संस्कारों की अभिव्यक्ति है, जो हमें संकीर्णता से विराटता की ओर परस्पर जुड़ने और जोड़ने का अवसर देती है, ऐसा ही एक संदेश स्पिरिचुअल लाइफ कोच मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष विजयवर्गीय ने पोलैंड से भारत आए विदेशी मेहमानों को रक्षाबंधन पर अपनी संस्कृति से जोड़कर दिया है। योगी मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि सांस्कृतिक भ्रमण पर पोलैंड से भारत आए सैंड्रा और पैट्रिक से जयपुर वैशाली नगर स्वामीनारायण मंदिर में मुलाकात हुई उन्हें देखते ही अतिथि देवो भवः का भाव जहन में जागृत हुआ,  

उन्हें रक्षाबंधन का महत्व बताया यह बताया कि हम सभी एक पिता की संतान है पूरी पृथ्वी एक परिवार है और हम सब भाई-बहन है तो उन्होंने राखी बंधवाने और बांधने का भाव व्यक्त किया और रक्षाबंधन का पवित्र पाव अपने पराए अथवा भौगोलिक सीमाओं को पार कर चरितार्थ हुआ। और जब दिलों का संबंध बना तो मेहमान घर पर भी आए और भारतीय व्यंजन प्रसादी का लुत्फ उठाते हुए भारतीय सनातन धर्म और उसकी महानता की चर्चा भी हुई। 
सैंड्रा और पैट्रिक इस मुलाकात के पश्चात अपने संदेश में लिखते है कि आप द्वारा आतिथ्य, दयालुता के लिए आभार, हमने वास्तव में महत्वपूर्ण दिन के दौरान आपके और आपके परिवार के साथ सबसे अद्भुत समय बिताया यह एक सम्मान पूर्ण एहसास रहा। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति अतिथि देवो भव को हमने जाना और उसका अनुभव किया जीवन पर्यंत यह हमारी स्मृति में रहेगा हमारे देश जाकर हमें यह बताते हुए गौरव होगा कि हम भारत जाकर आए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड