राजस्थान में भी NDTV ने दी दस्तक

० आशा पटेल ० 
जयपुर । एनडीटीवी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लॉन्च के बाद यहां रीजनल चैनल एनडीटीवी राजस्थान की शुरूआत कर दी है। टीवी न्यूज़ की दुनिया में सबसे भरोसेमंद नाम, एनडीटीवी से अब सबसे बड़े प्रदेश के दर्शक भी ताजातरीन खबरों और मुद्दों की गहन समझ के लिए एनडीटीवी राजस्थान से सीधे दर्शक रुबरु हो सकेंगे। एनडीटीवी राजस्थान प्रदेशवासियों के समक्ष महज राजनीति तक सीमित न रहने के वादे के साथ समूह की 35 वर्षों की पत्रकारिता के बेमिसाल अनुभव पर आधारित खबरें लेकर हर पल हाज़िर रहेगा।
वीर भूमि के दर्शकों के लिए एनडीटीवी राजस्थान की ये प्रतिबद्धता रहेगी कि उन्हें ख़बरें सिर्फ जयपुर से न मिलें बल्कि पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक प्रदेश के हरेक कोने से जनता की आवाज़ उठाई जाए।
राजस्थान में एनडीटीवी के बैनर तले शुरू इन ख़बरों का सिलसिला युवा, बच्चे-महिला, बुजुर्ग, जलवायु और गांव-शहरों से सीधे जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर अनवरत जारी रहेगा। जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान दर्शक एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट, चुनावी समझ और विश्लेषण की लंबी विरासत से भरपूर कवरेज प्राप्त कर सकेंगे।इसके अलावा चैनल राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, इतिहास, गीत-संगीत, नृत्य, भाषा और उद्यमिता को भी समेटे रहेगा।

इस अवसर पर एनडीटीवी के कार्यकारी निदेशक और एडिटर इन चीफ़ संजय पुगलिया ने भरोसे की पत्रकारिता के प्रति एनडीटीवी नेटवर्क की प्रतिबद्धता को दोहराया । पुगलिया का कहना है, ‘राजस्थान में रीजनल चैनल लॉन्च करने का हमारा निर्णय प्रदेश की जनता को स्थानीय और उनके लिए प्रासंगिक ख़बरें पेश करने की चाह से प्रेरित है। हमारे रिपोर्टर, स्ट्रिंगर यह सुनिश्चित करेंगे कि राजस्थान का हरेक गांव, शहर राजधानी से अलग-थलग न महसूस करें।’

पुगलिया के साथ-साथ एनडीटीवी के ही कार्यकारी निदेशक सेंथिल चेंगलवरायण का कहना है, ‘एनडीटीवी राजस्थान ऐसे समय में लॉन्च होने जा रहा है, जब ख़बरे सिर्फ़ राजनीति तक सिमट कर रह गई हैं। हमारे चैनल के ज़रिए हमें यह सुनिश्चित करना हैं कि राजस्थान के हरेक नागरिक की आवाज़ मायने रखती है।‘ एनडीटीवी राजस्थान सभी स्थानीय केबल और डीटीएच नेटवर्कों पर उपलब्ध रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड