5वें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 से समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग सम्मानित

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुम्बई - कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा 'बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023' के पांचवें सीजन का आयोजन मुम्बई में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड से जुड़े कलाकार, टेक्नीशियन, फ़िल्म पत्रकारों को सम्मानित किया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुम्बई के अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किया। इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

इस अवसर पर निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, जलेबी बाई फेम सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी, रंजन सिंह, रमेश गोयल इत्यादि मौजूद रहे। सीनियर ऎक्टर रमेश गोयल को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। सिंगर ऋतु पाठक,डॉ मुस्तफा, पूजा पाण्डेय, दीपक देसाई, दिव्या पंडित, जीत कपूर, रंजन कुमार, निर्माता विनायक पाटिल, नितिन सोलंकी, मनजीत सिंह कोहली, योगेश लखानी (ब्राइट आउटडोर मीडिया), पूनम गिरी, शिव शंकर शर्मा, राजू टांक, पीके गुप्ता, मंगेश सिंगर, संजय अमन को अवार्ड से नवाजा गया।

गायक मंगेश और संजय पाटिल ने प्रोग्राम में अपनी गायकी से प्रभावित किया। सभी विजेताओं ने कृष्णा चौहान का आभार जताया। डॉ कृष्णा चौहान 20 वर्षो से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। समारोह में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को सम्मान से नवाजा।

 डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आत्मा डॉट कॉम' की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 का आयोजन करने की घोषणा भी की गई ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड