सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड : अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दी जा रही है दबिश

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान उमेश मिश्रा ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने आमजन से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी की गई है।घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के कांटेक्ट को चिन्हित कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा के डीजीपी से स्वयं बात कर सहयोग के लिए कहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिलेगी।

 हत्यारे बातचीत करने के बहाने उनके घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद गोलियां चलाना शुरु कर दिया। गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई। घटना के बाद दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी। इस घटना में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

डीजीपी मिश्रा ने कहा कि यह एक दुखद और गंभीर घटना है। उन्होंने आमजन से अपना धैर्य व शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हत्यारों को पकड़ा जाकर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड