वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में भोजपुरी सिनेमा पर 'कभी अलविदा ना कहना'

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - एक्टर और प्रोड्यूसर यश कुमार की नई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का वर्ल्ड प्रीमियर 9 दिसम्बर को फिल्म का प्रीमियर शनिवार शाम 5 बजे से भोजपुरी का टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर किया जायेगा. इस फिल्म का पुनः प्रसारण 10 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा. यश कुमार की यह फिल्म रिश्तों के महत्त्व पर आधारित है, जिसे दर्शकों अब अपने परिवार के साथ घर में बैठ कर देख सकेंगे.
यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी पति के प्यार और समर्पण की इमोशनल कहानी है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पति की है, जो अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार भी करता है और उसकी खुशी के लिए त्याग भी करता है. इसी स्टोरी लाइन पर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है. इसमें यश कुमार अपने पिता के दोस्त की बेटी से उस हाल में शादी करता है, जब उसकी बेटी एक एक्सीडेंट में कोमा में चली जाती है. फिर यश उसे कोमा से बाहर लाता है, लेकिन फिर हालत ऐसे बनते हैं कि यश को अपनी पत्नी की शादी उसके पसंद के लड़के से करवानी पड़ती है.
उन्होंने कहा कि ''कभी अलविदा ना कहना' एक सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है. यह फिल्म भोजपुरी को रिप्रजेंट करे, इसका प्रयास किया है. मेकिंग भी बड़े लेवल पर हुई. फिल्म के गाने और संवाद के साथ एक्शन भी नायाब हैं. इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि आप अभी हमारी फिल्म के ट्रेलर को देखें. 'कभी अलविदा ना कहना' में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के अलावा पवन सिंह की हीरोइन डिम्पल सिंह की भी झलक दिखने वाली है.
इसके अलावा अमित शुक्ला, अनीता रावत, विनोद मिश्रा, सबा खान, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, पूनम वर्मा, संजीव मिश्रा और नीलू यादव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार शेखर मधुर हैं.पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. कहानी खुद यश कुमार ने लिखी है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड