सचिन पायलट का टोंक दौरा, प्रेस से राज्यसभा और लोकसभा को लेकर चर्चा

० आशा पटेल ० 
टोंक ।  सचिन पायलट का  टोंक दौरा इस अवसर पर सचिन पायलट ने मीडिया से राज्य सभा चुनावों को लेकर कहा-परम्परा रही है कि कौन पार्टी का उम्मीदवार होगा यह एआईसीसी के अध्यक्ष और हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करता है । जिसको भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी उसकों यहां से जीत दिलाकर भेजेंगे हम । आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है । हाल ही में हमारी स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हुई थी । सभी 25 सीटों पर खुले माहौल में एक साथ चर्चा की है ।

जो प्रदेश इलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट थी।, एआईसीसी के पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट, कार्यकर्ताओं की भावना पर भी चर्चा हुई है। सबके आधार पर हमने विश्लेषण किया है । 25 सीटो पर एक अच्छा पैनल हम लोगों ने तैयार किया है। कई जगह एक नाम है,कई जगह दो है तो कई जगह तीन नामों का पैनल है । लेकिन अंतिम निर्णय जो होता है टिकट वितरण का वो सीईसी करती है । 

 हमारी कोशिश यह रहती है कि पार्टी ने नौजवानों लोगों को मौका देती है । जनता उस निर्णय का स्वागत करती है ।विधानसभा चुनावों में जहां नया प्रयोग कर नौजवानों को मौका दिया । वहां पर जनता ने अधिकांश जगहों पर हमारे निर्णय को स्वीकार किया है। नौजवान लोगों को जिताकर विधानसभा भेजा है ।
पार्टी से मैंने आग्रह किया है कि नए लोगों,साफ छवि के लोगों को मौका दे । जो जनता में काम करते हैं बड़ा चुनाव है बड़ा क्षेत्र होता है, लगातार जो जनसंपर्क करते आए हैं। राहुल गांधी और खड़गे भी यहीं चाहते हैं कि नई पीढ़ी में जो जागरूक , समर्पित, कार्यकर्ता हो जमीन से जुड़े हैं । उनकों मौका देंगे तो यह एक अच्छा संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार