इमर्जेंसी मेडिकल प्रोटोकॉल (पी.ओ.ई.एम.) किताब का विमोचन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : डॉ बिस्वरूप रॉय चौधरी (बीआरसी), आचार्य मनीष एवं डॉ सुनील चव्हाण ने दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बहुप्रतीक्षित हिम्स मेडिकल एकेडमी (एचएमए) के शुभारंभ की घोषणा की। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एकेडमी के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का अनावरण किया गया। इस मौके पर, डॉ बीआरसी की 31वीं पुस्तक- पी.ओ.ई.एम. (आपातकालीन चिकित्सा प्रोटोकॉल) का विमोचन किया गया।

 डॉ बीआरसी ने कहा, “एचएमए भारत का पहला व एकमात्र संस्थान है जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ता है। एकेडमी मानती है कि चिकित्सा शिक्षा का महत्व चिकित्सा उपचार से अधिक है। इस आदर्श वाक्य के साथ, एकेडमी में बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम और कुछ फ्लेक्सिबल सर्टिफिकेशन कोर्स कराए जाते हैं, जिनमें एकीकृत चिकित्सा पर तीन माह का एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स और प्राकृतिक चिकित्सा व योग विज्ञान में 4.5 साल का स्नातक डिग्री प्रोग्राम (बीएनवाईएस) शामिल है।

हिम्स के संस्थापक, आचार्य मनीष ने कहा, ''जीवनशैली में परिवर्तन और आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों से प्राण-घातक रोगों का इलाज संभव है। हिम्स में शरीर की आंतरिक शक्ति को बढ़ाकर किडनी, कैंसर, लिवर, शुगर, बीपी और हृदय रोगों के खात्मे पर जोर दिया जाता है। विभिन्न अस्पतालों में ढेर सारा समय और पैसा खर्च करने के बाद अनेक डायलिसिस रोगी हमारे अस्पताल पहुंचते हैं, जहां हमारी टीम आवश्यक उपचार प्रदान करने के लिए अथक प्रयास करती है। इस तरह हमने किडनी फेल्योर, लिवर फेल्योर, कैंसर, हृदय रोग और थैलेसीमिया से पीड़ित अनेक गंभीर रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।"

पी.ओ.ई.एम. किताब, तकनीकों का एक सेट है जिसका उपयोग 68 इमर्जेंसी मेडिकल स्थितियों में किसी संकटग्रस्त व्यक्ति को राहत प्रदान करने के लिए, न्यूनतम प्रशिक्षण प्राप्त एक आम इन्सान द्वारा किया जा सकता है। यह प्रोटोकॉल, डॉ बीआरसी की सोच का नतीजा है, जहां उन्होंने रोगी-केंद्रित परिणाम प्राप्त करने के लिए प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ा है, वो भी आम घरों व रसोई में मौजूद सस्ती चीजों का प्रयोग करते हुए। 

आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों के प्रबंधन के लिए हिम्स समूह के अस्पतालों में इस प्रोटोकॉल का नियमित रूप से पालन किया जाता है और यह एचएमए के बैचलर डिग्री (बीएनवाईएस) तथा डिप्लोमा कोर्स (डीएनवाईएस) के पाठ्यक्रमों में भी शामिल है। हिम्स मेडिकल एकेडमी और किताब के लॉन्च कार्यक्रम में, सनराइज यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर कृष्ण नाथ पांडे व रजिस्ट्रार डॉ पंकज गुप्ता के अलावा, श्रीधर यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ ओपी गुप्ता एवं डायमंड पॉकेट बुक्स के प्रकाशक नरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत