जेमस्टोन्स कटिंग एवं पॉलिशिंग प्रशिक्षण “स्पार्कल“ के प्रथम बेच को मिले सर्टिफिकेट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर शहर में कोविड के दौरान जवाहरात उद्योग से कारीगरों के दूसरे क्षेत्रों में पलायन के कारण प्रशिक्षित कारीगरों की कमी हो गई थी। ऐसे में योग्य कारीगरों का अभाव ज्वेलरी व्यवसाय में बाधक बन गया था। अब ज्वैलर्स असोसिएशन व ज्वेलरी उद्योग से जुड़े सस्थानो की पहल पर नये श्रमिकों को प्रशिक्षण दे कर इस कमी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में ज्वैलर्स असोसिएशन जयपुर, जयपुर ज्वैलरी शो (JJS), इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ जैम एण्ड ज्वैलरी जयपुर (IIGJ) एवं सीतापुरा जैम एण्ड ज्वैलरी इन्डस्ट्री एसोसिएशन (SGJIA) जयपुर द्वारा जैम स्टोन कटिंग एण्ड पॉलिशिंग के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘स्पार्कल’’ का गत वर्ष प्रारंभ किया गया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जैम्स और ज्वैलरी उद्योग में नई प्रतिभाओं को तैयार करना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। स्पार्कल का पहला बैच, जिसमें 23 प्रशिक्षु है, का प्रशिक्षण 25 जनवरी को पूरा हो चुका है, जो अब जवाहरात उद्योग में कार्य करने को तैयार है। प्रशिक्षण के प्रथम बेच के समापन कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ज्वैलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया, मानद् मंत्री नीरज लुणावत, IIGJ के चेयरमैन डा. नवल अग्रवाल, GJEPC से नितिन खंडेलवाल, JJS के सचिव राजीव जैन, और SGJIA के प्रतिनिधि अभिषेक सांड व प्रमुख उद्योगपति प्रवीन मेहता व लक्ष्मण कट्टा उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को रत्न कटाई और पॉलिशिंग के विशेष कौशल सिखाए गये, जिससे वे जैम्स और ज्वैलरी उद्योग में अपना करियर बना सकें। इस पहल को सभी अतिथियों ने सराहा और इसे जैम्स और ज्वैलरी क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को निखारने का एक उत्कृष्ट प्रयास बताया। प्रमाण-पत्र वितरण के पश्चात इन सभी प्रशिक्षुओं को रोज़गार प्रदान करने के लिये जवाहरात उद्योग की जानी मानी 12 कम्पनीयां प्रशिक्षुओं के साक्षत्कार के लिये आई। साक्षत्कार में सभी प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा कर लिया गया। इस प्रकार स्पार्कल के प्रथम बैच के सभी प्रशिक्षुओ को रोज़गार भी मिल गया। स्पार्कल के दूसरे बैच का प्रशिक्षण 3 फरवरी से प्रारम्भ होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा