साइबर क्राइम पर हरिदेव जोशी विवि में हुए पॉश व साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम: प्रावधान और न्याय’ और ‘साइबर सुरक्षा: उपाय एवं निदान’ विषयों पर व्‍याख्‍यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि वरिष्‍ठ पत्रकार एवं विधायक गोपाल शर्मा रहे। अध्‍यक्षता कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने की। कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न की रोकथाम से संबंधित कानूनों पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष व्‍याख्‍यान हाईकोर्ट की एडवोकेट ममता नायर ने दिया, जबकि साइबर सुरक्षा पर राजस्‍थान पुलिस की वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी गौतम ने साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी।
अपने संबोधन में गोपाल शर्मा ने पत्रकारिता में अपने निजी अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता मानवता को जिंदा रखने का एक पेशा है, जो कि मिशन के रूप में किया जाना चाहिए। पाप को हराना ही पत्रकारिता का लक्ष्य है, जिसके लिए ईमानदार और परिश्रमी होने की जरूरत है। साइबर सुरक्षा पर बोलते हुए पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम ने कहा कि लालच और लापरवाही के चलते ही ज्‍यादातर लोग साइबर क्राइम का शिकार होते हैं। उन्‍होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में 1930 नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। सुश्री गौतम ने कुछ आंकड़े साझा करते हुए कहा कि 95% साइबर अपराध मानवीय चूक से होते हैं और शिकार होने वालों में लगभग 33% स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी होते हैं।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में बोलते हुए एडवोकेट ममता नायर ने पॉश और उससे जुड़े अन्‍य कानूनों के बारे में जानकारी साझा की। वक्‍ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यस्‍थल पर यौन उत्‍पीड़न हो या साइबर अपराध दोनों ही मामलों में जागरूकता के लिए मीडिया की अहम भूमिका है विश्‍वविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी नितेश कुमार शर्मा को भी सम्‍मानित किया गया। नितेश शर्मा को उनके उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए हाल ही में युवा दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ‘यूथ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्‍मानित किया था।

इससे पहले कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने सभी अतिथियों का पौधे भेंटकर स्वागत किया। अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में प्रो. सुधि राजीव ने विश्‍वविद्यालय में शिक्षण और शोध से जुड़े नवाचारों से अवगत कराया। इस दौरान डॉ. शालिनी जोशी और डॉ. रतन सिंह शेखावत ने विषय प्रवर्तन किया, जबकि मंच संचालन शोधार्थी इरम तस्‍लीम ने किया। विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव भंवर लाल मेहरड़ा ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा