पालम विधानसभा में डाले गए सीवर सिस्टम फैल,जनता कर रही त्राहिमाम

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : पालम विधानसभा के लोग जब से सीवर डाले गए है तब से सीवर जाम/ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। इस कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ओमबीर सोलंकी ने बताया कि पालम गांव बड़ियाल शिव मंदिर के पीछे काफी दिनों से सीवर जाम है। इस वजह से पूरी गली गंदा पानी से लबालब भरा हुआ है। पैदल आने-जाने वालों को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ता है। ओमबीर ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत करने के बावजूद सीवर की सफाई नहीं की जा रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। 

 खासकर डब्ल्यू जेड ब्लॉक मकान नंबर-1150 के पास सीवर जाम से स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं मधु विहार के सातों ब्लॉकों की स्थिति भयावह/ खस्ता है साथ ही मधु विहार वार्ड की भी और दिल्ली जल बोर्ड भी इससे वाकिफ है लेकिन जनता को कोई स्थाई समाधान नहीं प्रदान किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि किसी भी शिकायत की दिल्ली जल बोर्ड कर्मी अनदेखी कर रहे हैं इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है इससे जनता परेशान है। चेयरमैन ने दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है कि पालम विधानसभा की दुर्दशा पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार