कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जहरीली गैस से हुई मौत मजदूरों के परिवार से मिलने पहुंचे उनको न्याय दिलाने की बात कही

० आशा पटेल ० 
जयपुर | सीतापुरा में एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में उतरे मजदूरों की मौत हो गई लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसको लेकर सांगानेर से विधायक प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ मजदूरों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे जहां उनको न्याय दिलाने की बात कही | प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इतनी भयंकर गर्मी में मजदूरों की मर्जी के खिलाफ उनको 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतारा | जिससे उनकी मौत हो गई
लेकिन अचल ज्वेलर्स की फेक्ट्री के जिम्मेदार लोगों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| फेक्ट्री के टेंक में केमिकल के साथ सोने चांदी के टुकड़े चले जाते हैं ,उन्ही को कचरे में से छान कर निकला जाता है | इस प्रोसेस के लिए अन्य फेक्टरियों में विशेष मशीन भी होती हैं | किन्तु इन मजदूरों को जान जोखिम में डाल कर इतनी गर्मी में टैंक में उतारा गया जो कि सरासर अमानवियता की पराकाष्ठ है |
अचल ज्वेलर्स को बापूनगर निवासी अरुण कुमार कोठारी संचालित करते हैं ,सीइओ विकास मेहता हैं | यह कंपनी ज्वेलरी एक्सपोर्ट करती है | वो रसूखदार लोग हैं उनकी नजरों में गरीब की जान की कोई कीमत नहीं है| कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र से लगता हुआ एरिया है यहां इस तरह की घटना होने के बाद भी प्रशासन या किसी भी बीजेपी के नेता ने आकर सुध नहीं ली और फैक्ट्री मालिक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई,
आगे से किसी मजदूर सफाई कर्मी की जान न जाए उसके लिए कोई आवाज नहीं उठाई गई | मैं फैक्ट्री मालिक ओर प्रशासन को मृत मजदूरों को एक एक करोड़ रुपए देने की मांग करता हूँ | अन्यथा कांग्रेस पार्टी को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने दलित, गरीब, मजदूर की आवाज को उठाता आया है ।

दोनों नेताओ पुष्पेंद्र भारद्वाज और प्रताप सिंह के पहुँचने पर आनन फ़ानन में मृत मजदूरों की बॉडी को तुरंत अस्पताल की मोर्चरी से उनके पैतृक गाँव रवाना कर दिया गया और कोई मुवावजा नहीं दिया ! अब आंदोलन की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी| इस दौरान नेता प्रतिपक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौधरी , रतन लाल सैनी,मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा , हनुमान शर्मा , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास , प्रशांत मीणा , राजेंद्र मीणा ,एस एन पंवार आदि लोग मौजूद थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत