सहज संभव NGO एवं साहित्य सृजन कुटुंब द्वारा कवि सम्मेलन और होली उत्सव


० संवाददाता द्वारा ० 
नयी दिल्ली : सहज संभव NGO एवं साहित्य सृजन कुटुंब के तत्वावधान में कवि सम्मेलन, होली उत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सहज संभव के सेंटर द्वारका में किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों और महिला शक्ति की उपस्थिति ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में अतिथि एवं रचनाकारों के रूप में प्रीतिमा खंडेलवाल, ,कृष्णा राजपुरोहित, देवांशी जांगिड, सुनीता पुनिया, संजीव दुआ, अजय त्यागी, प्रदीप भट्ट, दिनेश तिवारी, पवन तोमर, डॉ वर्षा सिंह रहे , कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमारी संप्रीती ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप संध्या सिंह, प्रोमिला मलिक, डॉ कमल सक्सेना, संजय अग्रवाल, रवि कांत शर्मा, सुतापा, दिव्या सिंह, मनीषा शर्मा, गायत्री, पवन विज, नीतू जैन, सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

कवि सम्मेलन के दौरान कवियों और कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और श्रृंगार रस से सराबोर कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की निवेदक व सहज संभव ngo की संस्थापक रेखा झींगन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत्त- सत्कार किया एवं संस्था के उद्देश्यों से रूबरू करवाया। निवेदक सुषमा भंडारी ने अपने गीत ,माहिया व दोहों से श्रोताओं को मोहित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस होली उत्सव के दौरान सभी अतिथियों और उपस्थित श्रोताओं ,दर्शकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में साहित्य, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। सहज संभव एनजीओ ने यह साबित कर दिया कि जब साहित्य और सामाजिक सरोकार एक साथ आते हैं, तो उत्सव यादगार बन जाता है।

इस अवसर पर एनजीओ की संस्थापक रेखा झींगन ने कहा कि “साहित्य समाज को जोड़ने की सबसे मजबूत कड़ी है। जब कविता, संस्कृति और नारी शक्ति एक मंच पर आती हैं तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
बहुत बढ़िया कार्यक्रम

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार