एआई और उद्योगों की साझेदारी से भविष्य के लिए तैयार होगा राजस्थान का शिक्षा तंत्र

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान को एआई आधारित शिक्षा, नवाचार और कुशल मानव संसाधन का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में मंथन जयपुर में आयोजित राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 में हुआ। एसोचैम राजस्थान स्टेट काउंसिल और आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समिट का विषय था “एआई आधारित शिक्षा एवं विजन 2030 के माध्यम से राजस्थान को सशक्त बनाना।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार उपयोग, शिक्षा एवं उद्योग जगत के सहयोग, डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास, नवाचार आधारित शिक्षण तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों पर चर्चा की।
समिट में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक, नीति-निर्माता, शोधकर्ता, स्कूल प्राचार्य, उद्यमी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक आधारित शिक्षा सभी वर्गों के विद्यार्थियों तक पहुंचे तथा यह समावेशी और रोजगारोन्मुखी हो, विशेषकर उभरते और अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ पी.आर. सोडानी ने कहा कि शिक्षा का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि हम तकनीक को मानव-केंद्रित शिक्षण के साथ कितनी प्रभावी ढंग से जोड़ पाते हैं। उनके अनुसार एआई आधारित शिक्षा केवल डिजिटल परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समान अवसरों के सृजन, विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने तथा युवाओं को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने का माध्यम भी है। 

समिट के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि एआई की सहायता से व्यक्तिगत शिक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है, शिक्षा प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, शोध क्षमताओं को मजबूत किया जा सकता है तथा राजस्थान से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी प्रतिभाओं का विकास किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार