श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न
कोलकाता। श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट, कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित की।यह आयोजन ब्रह्मलीन श्री श्याम बिहारी जोशी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़, के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लड्डू भाई एवं टंडन भाई, पुजारी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़ की उपस्थिति रही। उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों एवं आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।इस अवसर पर बालाजी महाराज बागुड़ दरबार के सेवक बिमल सराफ सहित मंडल के ट्रस्टीगण प्रदीप खेतान, बंटी जाजोदिया, प्रकाश जैन, जीतू तोदी, नारायण प्रसाद बियानी, राज किशोर सिंह, अशोक खेतान, प्रवीण डिडवानिया, दिनेश तोदी, निखिल सराफ एवं गोपाल भोतीका की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप तोदी, श्रीकांत टिबड़ेवाल, राहुल डोलिया, सरोज सरावगी, सुदेश काबरा एवं कृष्ण मुरारी नाहटा उपस्थित रहे।
महोत्सव का आयोजन विधान गार्डन-1, कैनाल सर्कुलर रोड, ई.एम. बाईपास के समीप, उल्टाडांगा, कोलकाता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दरबारस्त, अनाज एवं ध्वजा अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात श्री बालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक तथा स्वर्णमयी श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम में श्री सीताराम सत्संग समिति, कोलकाता द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। महोत्सव के दौरान सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अनाथ बच्चों को भोजन एवं पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
समापन अवसर पर श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट, कोलकाता ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, कलाकारों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति उनके सहयोग, सहभागिता एवं सफल आयोजन में योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ