अभ्युदय एक नई शुरुआत द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृहद वृक्षारोपण

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ अभ्युदय एक नई शुरुआत द्वारा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों के सहयोग से लगभग 2000 किलोग्राम कचरा एकत्र कर साफ किया गया।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय से होकर नांगल देवत परिसर स्थित मंदिर प्रांगण तक की गई। छात्रों ने प्लेकार्ड पर पर्यावरण जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। यह अभियान अभ्युदय संस्था के तत्वाधान में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गुरुपद दास के नेतृत्व में, सहयोगी शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा चलाया गया। इसके पश्चात नांगल देवत के सेक्टर-बी स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सभरवाल (सेवानिवृत्त) तथा अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अभ्युदय संस्था की अध्यक्ष निधि उनियाल डंगवाल, सचिव मैत्रेयी उनियाल, रीना टोकस, हर्षिता कुनियाल, मनोज्ञा तथा अंकित शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्र के पार्षद इंद्रजीत सहरावत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति चेतना बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित