संदेश

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। मुक्केबाजी में भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जबकि पैरा खिलाड़ियों ने भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पूरा किया। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “हर पदक के पीछे असाधारण मेहनत, दृढ़ता, त्याग और हमारे देश की कभी हार न मानने वाली भावना की कहानी है। हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और देश के लिए खेलने की प्रेरणा देगी।

असम बाढ़ राहत के लिए 21 करोड़ रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  गुवाहाटी : असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य में पहले से चलाए जा रहे राहत कार्यों के अतिरिक्त दी जाएगी। शिवसागर और चराइदेव जिलों में फाउंडेशन की टीमें भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुओं की देखभाल से जुड़े कार्यों में जुटी हैं। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में भी आपके साथ बने रहेंगे। मिलकर हम जीवन को फिर से पटरी पर लाएंगे और उम्मीद को दोबारा जगाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सहायता के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुधन की देखभाल में सहयोग कर रही हैं। फाउंडेशन का लक्ष्य दोनों जिलों के कम से कम 50 हजार जरूरतमंद लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचान...

स्पीकर हैल्पडेस्क से 15 हजार मरीजों को मिला उपचार

चित्र
० आशा पटेल ०  अजमेर। अजमेर का जेएलएन अस्पताल चिकित्सा, सेवा, प्रार्थना और भावुकता के अनूठे संगम का साक्षी बना। ‘‘स्पीकर हैल्प डेस्क’’ के दो सालों में हैल्प डेस्क से लाभ पाने वाले मरीज और परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जब हम सरकारी अस्पताल में आए तो अपने परिजन की तबियत और यहां की सेवाओं को लेकर आशंकित थे। लेकिन जैसे ही हैल्प डेस्क पहुंचे, वहां मौजूद स्टाफ की तत्परता ने सब कुछ आसान कर दिया।  किसी की मां को तुरंत उपचार से जीवन दान मिला तो किसी का बेटा स्वस्थ होकर घर लौट आया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दुआएं दी। लोगों का स्नेह देखकर स्पीकर भी भावुक हो गए। वे बोले मेरी हर सांस अजमेर और यहां के लोगों के लिए। जब तक जीउंगा, यहां की सेवा में रहूंगा। संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में वर्ष 2024 में शुरू हुई ‘‘स्पीकर हैल्प डेस्क’’ के दो वर्ष पूर्ण होने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मानवता की सेवा में अपना सर्वोत्तम योगदान ...

हिमालय बचाओ अभियान” के शुभारंभ के लिए अमला रुइया का जयपुर में अभिनंदन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर :  मारवाड़ी महासभा के “हिमालय बचाओ अभियान” के शुभारंभ के लिए अमला रुइया water lady of india का जयपुर में अभिनंदन किया गया । ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ी वाला अपने सहयोगी बिट्ठल माहेश्वरी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के साथ अगवानी की और अराई से हिमाचल बचाओ अभियान के शुभारंभ के लिए नीम के पौधे भेट किए ।  श्रीमती रुइया का अभिनंदन करने जयपुर के श्मशान में नीम लगाने वाली प्रथम महिला शशि लखोटिया , सार्क देशों में ख्याति प्राप्त महिला उद्योगपति नीता बुचरा, सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील मुकेश मीणा, शारजाह के वैज्ञानिक डा . सुनिल मुन्दडा, सुप्रीम कंप्यूटर्स के मनोहर भंडारी , जयपुर के प्रसिद्ध जौहरी रामदास सोंखिया , संस्था के राष्ट्रीय सभापति महेश राठी एव जयपुर के अनेक नीम प्रेमी उपस्थित थे ।

राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर अंगदान जागरूकता के लिए मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अंगदान संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में राजस्थान को “स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस” से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह सम्मान राजस्थान की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, सोटो राजस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह, आईईसी कंसल्टेंट डॉ. धर्मेश तथा अतिरिक्त निदेशक डॉ. ममता को प्रदान किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह मुख्यमंत्री ...

अंधेरे में द्वारका का प्रमुख मार्ग,महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर संकट : रणबीर सिंह सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 के पॉकेट-16 स्थित आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के मध्य से होकर सेक्टर-2 को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क सरकारी उदासीनता और रखरखाव के अभाव का प्रतीक बन चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन मधु विहार एवं आसपास की कॉलोनियों के हजारों नागरिक, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक तथा स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं, लेकिन वर्षों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2022 में मधु विहार आरडब्ल्यूए के निरंतर प्रयासों के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस सड़क का निर्माण कराया तथा विद्युत पोल लगाए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में स्ट्रीट लाइट लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पोल एवं सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण आज तक इन पोलों पर लाइटें चालू नहीं की गईं। उन्होंने कहा कि रखरखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह जर्ज...

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान : राजस्थान के हर जिले में निकली जागरूकता रैलियां

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैलियों, संवाद कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश लाखों नागरिकों तक पहुंचाया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षकों ने महिला पुलिसकर्मियों, महिला बीट अधिकारियों और कालिका पेट्रोलिंग टीम के साथ संवाद कर उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की। महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए गए। इसके बाद प्रदेशभर में जागरूकता रैलियां निकाली गईं, जिनमें स्कूली छात्र-छात्राओं, सुरक्षा सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राजीविका समूह की महिलाओं, एएनएम, आशा सहयोगिनी, साथिन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। कई जिलों में पैदल रैलियां निकाली गईं, जबकि कई स्थानों पर...