शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था भाजपा के अंत का कारण बनेगी – अभिषेक जैन बिट्टू
० आशा पटेल ० जयपुर। पिछले सवा महीने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। आंदोलनरत छात्रों के लगातार दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे छात्रों की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत बताया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के राजस्थान मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि जिन छात्रों को कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा देशद्रोही, गद्दार, अराजक और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जा रहा था, उन्हीं लाखों छात्रों ने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष किया। उनका यह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य के प्रति सजग है। अभिषेक जैन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों की पीड़ा का परिणाम है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था की खामियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण अपन...