संदेश

जुलाई 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"हर घर तिरंगा,हर दुकान तिरंगा" अभियान : व्यापार महोत्सव-2026 में दिखेगा आज़ादी का उत्सव

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली । कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की राष्ट्रीय व्यापारी बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। बैठक में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े समसामयिक विषयों, व्यापारियों के हितों, देश की आर्थिक प्रगति में व्यापार जगत की भूमिका तथा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं उसके सफल आयोजन पर चर्चा की गई। सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय "हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा" अभियान को देशभर में व्यापक स्तर पर सफल बनाने का रहा। कैट ने देश के सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रत्येक दुकान और प्रत्येक बाजार तिरंगे की शान से सजे तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे। देशभर के प्रमुख बाजारों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पर आधारित झांकियां भी शामिल होंगी। सभी व्यापारिक संगठनों एवं बाजार संघों द्वारा बाजारों को तिरंगे की भव्य सजावट से स...

आईसीएमएआई जयपुर चैप्टर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के जयपुर चैप्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अगाढ़ फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन समग्र सेवा संघ,सम, पंचशील एन्क्लेव, राजस्थान चंद्रकला कॉलोनी, दुर्गापुरा, जयपुर में किया गया।  कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा समाज को सतत विकास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएमए दीप्तांशु पारीक, अध्यक्ष, जयपुर चैप्टर ने किया। इस अवसर पर सीएमए पूर्णिमा गोयल, सचिव, सीएमए एस. एल. स्वामी, निदेशक (कोचिंग एवं प्रशासन), सीएमए डॉ. दीपक मित्तल, सीएमए दीपक दुबे, सीएमए प्रार्थना कोचर सहित जयपुर चैप्टर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। सीएमए दीप्तांशु पारीक ने कहा कि "वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान...

जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 33.3 लाख सक्रिय मोबाइल सब्सक्राइबर: ट्राई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : जून में सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने महीने के दौरान 33.3 लाख सक्रिय यानी VLR ग्राहक जोड़े। इससे जियो का सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया। देश के कुल 120.11 करोड़ सक्रिय मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5 प्रतिशत हो गई है। जियो ने जून में कुल 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े और उसका मोबाइल ग्राहक आधार 50.36 करोड़ पहुंच गया। कंपनी 39.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है। सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल ने 29.3 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल और एमटीएनएल के सक्रिय ग्राहक आधार में गिरावट दर्ज की गई। फिक्स्ड लाइन सेवाओं में भी जियो पहले स्थान पर रहा। जून में कंपनी ने करीब 1.44 लाख नए कनेक्शन जोड़े। जियो के वायरलाइन ग्राहक की तादाद 1.56 करोड़ हो गई है। इस बाजार में जियो की हिस्सेदारी 32.7 प्रतिशत रही। 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो के ग्राहकों की संख्या 91.14 लाख पहुंच गई, जो देश के...

राइजिंग राजस्थान के तहत 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए ग्राउंड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों (एमओयू) की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करते हुए नवंबर 2026 तक निर्धारित ग्राउंडिंग लक्ष्य हर हाल में प्राप्त किए जाएं तथा निवेश प्रस्तावों की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता केवल एमओयू पर हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उनकी प्रभावी क्रियान्विति एवं डिलीवरी सुनिश्चित करने की है। मुख्य सचिव शासन सचिवालय में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत हस्ताक्षरित एमओयू की विभागवार प्रगति एवं नवंबर 2026 तक निर्धारित ग्राउंडिंग लक्ष्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  उन्होंने सभी विभागों को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रस्ताव एवं फाइलें शीघ्र प्रस्तुत की जाएं तथा संबंधित जिला कलक्टरों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उ...

असम बाढ़ : 10 हजार परिवारों तक राहत पहुंचाएगा रिलायंस फाउंडेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  गुवाहाटी : असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने राहत अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शिवसागर और चराइदेव जिलों के कम से कम 10 हजार परिवारों तक भोजन, पेयजल, राशन, स्वास्थ्य और अस्थायी आश्रय से जुड़ी सहायता पहुंचाई जाएगी। दोनों जिलों में पांच लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रिलायंस फाउंडेशन की आपदा प्रबंधन टीम ने जिला प्रशासन और स्थानीय संगठनों के साथ प्रभावित इलाकों का आकलन करने के बाद राहत कार्य शुरू किए हैं। वनतारा, रिलायंस रिटेल और जियो भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जिन परिवारों के पास भोजन या राशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही सूखे राशन के पैकेट भी बांटे जाएंगे। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सी और बिस्तर वाले किट की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और मरम्मत शुरू की गई है। प्रभावित परिवारों को स्वच्छ पेयजल...