असम बाढ़ राहत के लिए 21 करोड़ रुपये देगा रिलायंस फाउंडेशन

० संवाददाता द्वारा ० 
गुवाहाटी : असम में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि राज्य में पहले से चलाए जा रहे राहत कार्यों के अतिरिक्त दी जाएगी। शिवसागर और चराइदेव जिलों में फाउंडेशन की टीमें भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुओं की देखभाल से जुड़े कार्यों में जुटी हैं।
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में भी आपके साथ बने रहेंगे। मिलकर हम जीवन को फिर से पटरी पर लाएंगे और उम्मीद को दोबारा जगाएंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सहायता के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थायी आश्रय और पशुधन की देखभाल में सहयोग कर रही हैं।
फाउंडेशन का लक्ष्य दोनों जिलों के कम से कम 50 हजार जरूरतमंद लोगों तक राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाना है। प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई के जरिए गर्म भोजन दिया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति और जल शोधन प्रणालियों को बहाल करने के साथ स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई और उन्हें दोबारा चालू करने का काम भी किया जा रहा है।

पशुओं की देखभाल के लिए वनतारा की टीमें घर-घर जाकर पशु चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। राहत अभियान स्थानीय प्रशासन और समुदायों के सहयोग से चलाया जा रहा है, ताकि शिविरों में रह रहे परिवार जल्द अपने घर लौट सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास