कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। मुक्केबाजी में भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जबकि पैरा खिलाड़ियों ने भी अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पूरा किया।
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “हर पदक के पीछे असाधारण मेहनत, दृढ़ता, त्याग और हमारे देश की कभी हार न मानने वाली भावना की कहानी है। हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने महिला खिलाड़ियों और पैरा एथलीटों के प्रदर्शन की विशेष सराहना की। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े लवलीना बोरगोहेन, मुरली श्रीशंकर और तेजस्विन शंकर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और देश के लिए खेलने की प्रेरणा देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास