संदेश

अगस्त 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कॉमन वेल्थ पीस मिडिएशन एंड रूल्स ऑफ ला कॉन्फ्रेंस में जुटे देश भर के न्यायमूर्ति

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित कॉमनवेल्थ शांति मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ शांति मध्यस्थता अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नई सोच, नई दिशा, नए वैश्विक दृष्टिकोण की शुरुआत साबित होगा। सम्मेलन में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल सहित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जाम्बिया के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश, अटॉर्नी जनरल, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, सॉलिसिटर जनरल एवं न्यायविद उपस्थित रहे। प्रधान न्यायाधीश( सीजेआइ) सूर्यकांत ने कहा कि जब कोई वकील नहीं होता था और विवाद होते थे, तब पंचायतें मध्यस्थता से विवादों को हल करती थीं। आज हम वैश्विक शांति की बात करते हैं, जहां देशों की सीमाओं से आगे देखते हैं। चाहे दो पड़ोसियों में छोटा झगड़ा हो या दो देशों के बीच युद्ध, विवाद सुलझाने का तरीका लगभग एक जैसा रहता है। बोलने से ज्यादा सुनना पड़ता है। साथ ही विश्वास रखना पड़ता है कि दोनों पक्ष मिलकर बेहतर जी...

आर्च में वारसॉ-जयपुर डिजाइन आदान-प्रदान कार्यक्रम में डिजाइन को मिली नई दिशा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । जयपुर के आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस कोलेज, जयपुर में 'विभिन्न विशिष्टताएं' नामक प्रदर्शनी एवं 'चर्चा-रचनात्मक संवाद @ आर्च' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोलैंड के वारसॉ ललित कला अकादमी के आंतरिक सज्जा डिजाइन विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर लगी प्रदर्शनी में वारसॉ डिजाइन स्कूल से जुड़े विद्यार्थियों के कार्यों के माध्यम से अलग-अलग सांस्कृतिक, शैक्षणिक और भौगोलिक दृष्टिकोणों से डिजाइन को समझने का अवसर मिला। इस भव्य प्रदर्शिनी का आयोजन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अन्ना क्रेज़मिन्स्का-बाओनी, सहायक प्राध्यापक एवं इरास्मस + अंतरराष्ट्रीय समन्वयक ने 'सीमाओं से परे : कला, संस्कृति और डिजाइन किस प्रकार वैश्विक रचनात्मक अभ्यास को आकार देते हैं' विषय पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने संस्कृति, भौगोलिक संदर्भ, सहयोग और विविध दृष्टिकोणों के डिजाइन शिक्षा व रचनात्मक अभ्यास पर प्रभाव को रेखांकित किया। इस अवसर पर आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस की संस्थापक एवं निदेशक डाईनेमिक ले...

CM ने किया JJS 2026 के थीम पोस्टर का अनावरण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर ज्वैलरी शो 2026 के थीम पोस्टर का विमोचन किया। इसके साथ ही देश के रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी जेजेएस 2026 का औपचारिक शुभारम्भ हो गया। इस वर्ष जेजेएस 2026 की थीम "कलर्ड जेमस्टोन्स - एन इनडिस्पेंसेबल पार्ट ऑफ जयपुर हेरिटेज" (Coloured Gemstones – An Indispensable Part of Jaipur Heritage), रखी गई है, जो रंगीन रत्नों के क्षेत्र में जयपुर की सदियों पुरानी परम्परा तथा वैश्विक पहचान को समर्पित है। थीम पोस्टर का अनावरण जेजेएस के अध्यक्ष राजीव जैन, दिनेश खटोरिया, कमल कोठारी एवं महावीर पी. शर्मा की उपस्थिति में हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेजेएस 2026 की तैयारियों की जानकारी भी दी।  प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 22 से 25 दिसम्बर 2026 तक नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर, जयपुर में आयोजित होने वाले जयपुर ज्वैलरी शो 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए 22 दिसम्बर को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी...

सरगम मंदिर के द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा : सरगम मंदिर द्वारा स्वर्गीय पंडित जगदीश मोहन की स्मृति में गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर किंडर्स लैंड प्ले स्कूल एन्ड डेकेयर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पण्डित दीपक शर्मा के शिष्यों द्वारा गायन एवं कीबोर्ड के द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गयीं। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि पण्डित ज्ञानेन्द्र शर्मा (सुविख्यात शास्त्री गायक),पंडित हरिदत्त शर्मा (सुविख्यात संगीतज्ञ) डॉ॰ मधुलता और डॉक्टर पी के भटनागर के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय विकल, योगेन्द्र नागर,टीया राय चौधरी, तोषी थपलयाल, नीरा शर्मा की उपस्थिति बनी रही। नीति, अमोघ, राधा, मानवी, दिशा, धृति, श्रीनव, शिवेन्द्र के द्वारा गाए गए भजनों एवं गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीबोर्ड पर आरना, एवयान, रेयांश आरुष, ईशांत, यजस्, अद्विक , वासु एवं कृतिका जैसे छोटे बच्चों की छोटी- छोटी उँगलियों ने जादू बिखेरा और सभी श्रोता आनंदित हो उठे।  कार्यक्रम के अंत में वेदांश मोहन के द्वारा सुमधुर गायन की प्रस्तुति थी, जिसन...