संदेश

अगस्त 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान : राजस्थान के हर जिले में निकली जागरूकता रैलियां

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैलियों, संवाद कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश लाखों नागरिकों तक पहुंचाया गया। अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षकों ने महिला पुलिसकर्मियों, महिला बीट अधिकारियों और कालिका पेट्रोलिंग टीम के साथ संवाद कर उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की। महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए गए। इसके बाद प्रदेशभर में जागरूकता रैलियां निकाली गईं, जिनमें स्कूली छात्र-छात्राओं, सुरक्षा सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राजीविका समूह की महिलाओं, एएनएम, आशा सहयोगिनी, साथिन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां और बैनर लेकर मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। कई जिलों में पैदल रैलियां निकाली गईं, जबकि कई स्थानों पर...

ब्रह्माकुमारीज़ देशभर में दस करोड़ लोगों को कराएगी नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन के डायमंड हॉल में किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा देशभर में चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भी शुभारंभ किया गया। संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार सेवा केंद्र और 50 हजार पाठशालाओं के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी आध्यात्मिक संगठनों से आहृान किया कि हर एक संगठन एक सप्ताह पूरे देश में नेतृत्व करे और बाकी संगठन उसके साथ जुड़ें। यदि सौ सप्ताह तक हमारे देश के संगठन मिलकर कार्य करें तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। आज हमारे साथ 125 आध्यात्मिक संगठन जुड़ चुके हैं। आने वाले 100 सप्ताह (रविवार) तक यह अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। आज हजारों स्कूलों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए आवश्यकता है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो और आत्म विश्वास से भरपूर हो। हम सभी ...

राजस्थान सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किया पौधारोपण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। यूआईटी ने ब्रह्माकुमारीज़ के लिए पौधारोपण के उद्देश्य से जमीन उपलब्ध कराई। राजस्थान सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजस्थान सरकार के पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी और बीके पदाधिकारियों ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक अपनी मां के नाम वर्ष में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। पौधारोपण करना समय की जरूरत है। सांसद चौधरी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर प्रयास है। जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, हमारा पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में हमारा संरक्षण करती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यूजीसी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे सरकार - अम्मू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर में करणी सेना पंजीकृत की राजस्थान प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह राठौर के नेतृत्व सम्पन्न हुई। जिसमें करणी सेना पंजीकृत के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू मुख्य अतिथि रहे । इस समारोह में सूरजपाल अम्मू ने कहा कि करणी सेना पंजीकृत पीड़ित, शोषित, वंचित और समाज के हर वर्ग के साथ होने वाले अन्याय का डटकर प्रतिकार करेगी । साथ ही कार्यकर्ताओं के संगठन को विस्तार देने का काम करेगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के भी दिशा निर्देश दिया। सूरजपाल अम्मू ने कहा कि केंद्र सरकार यूजीसी एक्ट के नाम पर समाज को विघटित करने का कार्य कर रही है। ऐसे काले कानून से शिक्षा के मंदिरों में द्वेषता का वातावरण बन जाएगा और आपसी भाईचारे में वैमनस्यता बढ़ेगी ,इसलिए हमारी माँग है कि शीघ्र केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर यूजीसी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें । यदि सरकार यह कानून वापिस नहीं लेती है तो करणी सेना को भी जंतर मंतर का रुख करना पड़ेगा। उन्होंने जंतर मंतर में जेन जी के प्रदर्शन में पुलिस द्वारा युवाओं पर किए गए हमले और अत्याचार की...