संदेश

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों का 12-13 अगस्त को जयपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी 12 एवं 13 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, अतिथियों के आवागमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया समन्वय, प्रोटोकॉल, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सचिव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने आ रहे प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक आतिथ्य का उत्कृ...

राजीविका की पहल : महिला स्वयं सहायता समूहों को निर्यात से जोड़ने के हेतु कार्यशाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा माननीय मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब, जयपुर में "स्वयं सहायता समूहों के लिए निर्यात संवर्धन विषयक क्षमता निर्माण कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहो की महिला शिल्पकारों एवं ग्रामीण उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं, वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं तथा निर्यात प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच के लिए सक्षम बनाना था। मुख्य वक्ता ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि राजस्थान के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद गुणवत्ता और विविधता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें सेवा एवं निर्यात क्षेत्र से प्रभावी रूप से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि ओएसएफ (OSF), एसवीईपी (SVEP) और एमईडी (MED) जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमिता को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मार्केटिंग और ब्...

जयपुर में GST अपीलीय ट्रिब्यूनल शुरू,राजस्थान चैम्बर ने किया स्वागत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जयपुर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की जयपुर पीठ द्वारा हाइब्रिड मोड (भौतिक एवं वर्चुअल) में अपीलों की सुनवाई शुरू किए जाने का स्वागत किया है। चैम्बर ने इसे राजस्थान के करदाताओं, व्यापारियों एवं उद्योग जगत के लिए एक स्वागत योग्य कदम बताया है।  जीएसटीएटी की जयपुर पीठ की सुनवाई इसके अस्थायी कार्यालय तृतीय तल, प्लॉट संख्या 20, सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र, बाइस गोदाम, जयपुर-6 से संचालित होगी। अब राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के करदाता एवं व्यवसायी जीएसटी से संबंधित अपीलों की सुनवाई जयपुर में ही करा सकेंगे। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि जयपुर में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की शुरुआत राजस्थान के व्यापार एवं उद्योग जगत की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि अब जीएसटी से संबंधित विवादों एवं अपीलों के समाधान के लिए राजस्थान के व्यापारियों को बार-बार दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम उद्यमों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।...

प्रवासी राजस्थानी दिवस से प्रवासियों को मिलेगा प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का अवसर - CM Sharma

चित्र
0 आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस विश्वभर में बसे राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि के बीच और अधिक मजबूत संबंध स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रवासियों को प्रदेश के विकास एवं निवेश में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को प्रस्तावित इस आयोजन के सभी पहलुओं की समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चैप्टर्स के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर एवं सक्रिय संवाद स्थापित करें। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा के आधार पर नए चैप्टर्स का शीघ्र संचालन भी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर्स के माध्यम से भी प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि प्रवासियों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सेक्टोरल सत्रों के सफल आयोजन के लिए सभी स...

सामाजिक समरसता,राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के लिए मिलकर कार्य करें : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कोई भी समाज विकास की ओर तभी अग्रसर होता है जब रूढ़ियों और कुरुतियों से मुक्त होकर शिक्षा की ओर तेजी से अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि समयानुरूप जो समाज स्वयं को सकारात्मक रूप में बदलता है, वही निरंतर प्रगति करता है। बागडे खटीक समाज के 44वें स्थापना दिवस समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग शिक्षा, रोजगार, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ेगा। राज्यपाल ने इस दौरान खटीक समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने खटीक समाज के नासिक के स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ जाधव का स्मरण करते हुए समाज के परिश्रम, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण को महत्वपूर्ण बताया तथा संत दुबर्लनाथ महाराज जैसे संतों के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ...

होंडा कार्स इंडिया ने भारत में होंडा ZR-V e:HEV की डिलीवरी शुरू की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हाईब्रिड एस.यू.वी - ऑल-न्यू होंडा ZR-V e:HEV की कीमत और डिलीवरी शुरू होने की घोषणा की। यह भारत में होंडा की नई फ्लैगशिप एस.यू.वी होगी, जिसे कंप्लीटली बिल्ट यूनिट, यानी पूरी तरह से तैयार यूनिट के रूप में जापान से इंपोर्ट किया जा रहा है। इसकी कीमत 47,99,000* लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। ऑल-न्यू ZR-V e:HEV का लॉन्च भारत में होंडा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय ग्राहकों को दुनिया की सबसे सफल प्रीमियम हाईब्रिड एस.यू.वी उपलब्ध हुई है। इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट्स में काफी सफलता मिली है, जहाँ साल 2022 के बाद इसकी कुल 8 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। अब यह एस.यू.वी ग्राहकों को खास अनुभव प्रदान करने के लिए भारत में पेश की गई है। अपनी सॉफिस्टिकेटेड एस.यू.वी स्टाईलिंग, बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप के लिए पूरी दुनिया में मशहूर, ZR-V e:HEV में होंडा का एडवांस्ड 2ली. e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड पॉवरट्रेन दिया गया है। इसलिए यह प्रीमियम एस.यू.वी सेगमेंट में स...

टिहरी–उत्तरकाशी जन विकास परिषद ने शहीद श्रीदेव सुमन के 82वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : टिहरी–उत्तरकाशी जन विकास परिषद दिल्ली द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 82वें बलिदान दिवस के अवसर पर पंचकुइयां रोड स्थित गढ़वाल भवन, दिल्ली में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीदेव सुमन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। परिषद के अध्यक्ष सुरेशानंद बसलियाल ने कहा कि "टिहरी रियासत की तानाशाही के खिलाफ 84 दिनों की अनवरत भूख हड़ताल कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन का त्याग अद्वितीय है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। परिषद के महासचिव निर्मल सिंह धनोला ने कहा कि श्रीदेव सुमन के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।