होंडा कार्स इंडिया ने भारत में होंडा ZR-V e:HEV की डिलीवरी शुरू की

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हाईब्रिड एस.यू.वी - ऑल-न्यू होंडा ZR-V e:HEV की कीमत और डिलीवरी शुरू होने की घोषणा की। यह भारत में होंडा की नई फ्लैगशिप एस.यू.वी होगी, जिसे कंप्लीटली बिल्ट यूनिट, यानी पूरी तरह से तैयार यूनिट के रूप में जापान से इंपोर्ट किया जा रहा है। इसकी कीमत 47,99,000* लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।
ऑल-न्यू ZR-V e:HEV का लॉन्च भारत में होंडा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय ग्राहकों को दुनिया की सबसे सफल प्रीमियम हाईब्रिड एस.यू.वी उपलब्ध हुई है। इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट्स में काफी सफलता मिली है, जहाँ साल 2022 के बाद इसकी कुल 8 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। अब यह एस.यू.वी ग्राहकों को खास अनुभव प्रदान करने के लिए भारत में पेश की गई है।
अपनी सॉफिस्टिकेटेड एस.यू.वी स्टाईलिंग, बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार फ्यूल एफिशिएंसी और प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप के लिए पूरी दुनिया में मशहूर, ZR-V e:HEV में होंडा का एडवांस्ड 2ली. e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड पॉवरट्रेन दिया गया है। इसलिए यह प्रीमियम एस.यू.वी सेगमेंट में सबसे आधुनिक और स्पोर्टी हाईब्रिड एस.यू.वी कारों में से एक है, जो 184 PS @5000 – 6000 rpm की कंबाईंड मैक्सिमम पॉवर और 315 Nm@ 0 – 2000 rpm के मैक्सिमम टॉर्क के साथ आती है। यह 22.80* km/l की शानदार फ्यूल एफिशियंसी और केवल 7.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे का एक्सीलरेशन प्रदान करती है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स कुणाल बहल ने कहा ‘‘आज भारत में होंडा ने एक उपलब्धि हासिल की है। हमने ऑल-न्यू होंडा ZR-V e:HEV की डिलीवरी शुरू कर दी है। ZR-V भारत में हमारा फ्लैगशिप मॉडल है, जो होंडा की अत्याधुनिक हाईब्रिड टेक्नोलॉजी, डिजाईन, कम्फर्ट और सुरक्षा के साथ ग्राहकों को बहुत सॉफिस्टिकेटेड और शानदार ड्राईविंग अनुभव प्रदान करता है।

 ZR-V की प्रि-बुकिंग को भारत में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके पहले दो बैच पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। उनके इन ऑर्डरों की डिलीवरी शुरू करके हम उन्हें बेहतरीन ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम होंडा परिवार में और ज्यादा ग्राहकों का स्वागत करते हैं। ऑल-न्यू ZR-V को होंडा के ‘‘अनलीश योर पोटेंशियल’’ के कॉन्सेप्ट पर डिजाईन किया गया है। इसलिए ऑल-न्यू ZR-V फ्रीडम, कॉन्फिडेंस और ड्राईविंग का पूरा आनंद प्रदान करती है।

होंडा ZR-V में e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2.0 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन एट्किंसन-सायकल इंजन और ई-सीवीटी के साथ एडवांस्ड ड्युअल मोटर हाईब्रिड सिस्टम शामिल है, जो 184 PS @5000 – 6000 rpm की मैक्सिमम पॉवर, 315 Nm@ 0 – 2000 rpm का मैक्सिमम टॉर्क और 22.8 किमी/लीटर की शानदार फ्यूल ईकॉनॉमी प्रदान करता है। इसका इंटैलिजेंट हाईब्रिड सिस्टम इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और इंजन ड्राईव मोड में सुगमता से स्विच हो जाता है, ताकि शहर की सड़कों और हाईवे के साथ अलग-अलग तरह के रास्तों पर सबसे बेहतर एफिशियंसी और परफॉर्मेंस मिल सके।

ZR-V का एक्सटीरियर डिजाईन काफी स्लीक है। इसमें प्रीमियम एस.यू.वी स्टांस के साथ स्पोर्टी अनुपात दिए गए हैं, जिनमें फुल एलईडी लाईटिंग, 18 इंच के अलॉय व्हील और आकर्षक फ्रंट एवं रियर स्टाईलिंग शामिल है। केबिन के अंदर हाई-क्वालिटी मटेरियल के साथ एक प्रीमियम ऑल-ब्लैक इंटीरियर, लैदर अपहोल्सटरी, ड्युअल-जोन क्लाईमेट कंट्रोल और ड्राईवर पर केंद्रित कॉकपिट है, जो कम्फर्ट और कन्विनिएंस बढ़ाती है।

ZR-V में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 22.8 सेमी (9 इंच) का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 25.9 सेमी (10.2 इंच) का फुली डिजिटल ड्राईवर डिस्प्ले, 12 स्पीकर बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसी खूबियाँ हैं।

ऑल न्यू होंडा ZR-V में व्यावहारिकता के साथ इंटेलिजेंट स्टोरेज है, जो दैनिक लाईफस्टाईल के अनुरूप डिजाईन किया गया है। इसके केबिन में अनेकों स्टोरेज ट्रे और पॉकेट हैं, जिनमें लार्ज कप होल्डर, विशाल डोर पॉकेट, स्मार्टफोन के लिए सेंटर कॉन्सोल के नीचे सुविधाजनक ट्रे और टेबलेट को रखने के लिए एक सेंटर कॉन्सोल बॉक्स शामिल हैं। रियर पैसेंजर्स के आराम के लिए इसमें फोल्ड-डाउन आर्मरेस्ट भी दिया गया है।

 ZR-V की उपयोगिता बढ़ाने के लिए इसमें 60:40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट दी गई है, जिसे फोल्ड करने के बाद 1,313 लीटर का कार्गो स्पेस मिलता है। इसके लगेज एरिया में भी फ्लेक्सिबल स्टोरेज कॉन्फिगुरेशन दिए गए हैं, जिनमें फोल्ड-फ्लैट सीटें, लोड पार्टिशन, रिट्रैक्टेबल पार्सल कवर और अंडर-फ्लोर स्टोरेज शामिल है। इसकी लो एवं वाईड बूट ओपनिंग और फ्लैट कार्गो फ्लोर के कारण बड़े और भारी कार्गो की लोडिंग एवं अनलोडिंग बहुत आसान और सुविधाजनक हो जाती है।

ZR-V हर सफर को आसान, आरामदायक और प्रीमियम बना देती है। इस एस.यू.वी में स्मार्ट की फॉब से जुड़े वन-टच मैमोरी फंक्शन के साथ 8-वे पॉवर एडजस्टेबल ड्राईवर सीट है। साथ ही, 4-वे पॉवर एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट कम्फर्ट को बढ़ाती है। इसके कन्विनिएंस फीचर्स में बैटरी रिजनरेशन के लिए मेटल डिसेलरेशन सलेक्टर पैडल शिफ्टर, किक जेस्चर ऑपरेशन के साथ हैंड्स-फ्री टेलगेट और वॉक-अवे क्लोज-एंड-लॉक फंक्शन, ऑटो रिवर्स-टिल्ट पैसेंजर-साईड मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो स्टार्ट के साथ आईडल स्टॉप सिस्टम शामिल है।

ऑल-न्यू ZR-V में होंडा की अत्याधुनिक ड्राईवर असिस्टैंस टेक्नोलॉजी, होंडा सेंसिंग दी गई है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स में 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वैहिकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट एवं रियर पार्किंग सेंसर और होंडा का एस बॉडी स्ट्रक्चर सभी सवारियों को विस्तृत सुरक्षा प्रदान करता है। ऑल-न्यू होंडा ZR-V चार प्रीमियम रंगों - ट्वाईलाईट मिस्ट ब्लैक पर्ल, मेटरॉयड ग्रे मैटलिक, प्लेटिनम व्हाईट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल में उपलब्ध होगी।

ऑल-न्यू होंडा ZR-V खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 3 साल के कॉम्प्लिमेंट्री आरएसए, 7 साल तक के एक्सटेंडेड वॉरंटी विकल्पों तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी के साथ आती है। इसके साथ लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी मिलती है। 10 साल की एनीटाईम वॉरंटी को हर साल रिन्यू करके, अधिकतम 10 साल/1,20,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है, और यह वॉरंटी कार खरीदने की तारीख से लागू होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार