ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों का 12-13 अगस्त को जयपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय आयोजन
० आशा पटेल ०
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी 12 एवं 13 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करें।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, अतिथियों के आवागमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया समन्वय, प्रोटोकॉल, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।मुख्य सचिव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने आ रहे प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक आतिथ्य का उत्कृष्ट अनुभव मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत एवं आतिथ्य की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग नियमित समीक्षा करते हुए सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन ने बताया कि ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की आगामी बैठक के मद्देनजर सभी तैयारीयों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव, वित्त वैभव गालरिया, सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, महानिरीक्षक पुलिस (गृह) दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार, आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ