टिहरी–उत्तरकाशी जन विकास परिषद ने शहीद श्रीदेव सुमन के 82वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : टिहरी–उत्तरकाशी जन विकास परिषद दिल्ली द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 82वें बलिदान दिवस के अवसर पर पंचकुइयां रोड स्थित गढ़वाल भवन, दिल्ली में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीदेव सुमन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
परिषद के अध्यक्ष सुरेशानंद बसलियाल ने कहा कि "टिहरी रियासत की तानाशाही के खिलाफ 84 दिनों की अनवरत भूख हड़ताल कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन का त्याग अद्वितीय है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। परिषद के महासचिव निर्मल सिंह धनोला ने कहा कि श्रीदेव सुमन के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली