संदेश

अगस्त 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विद्यासिद्धि इंस्टीट्यूट ने VSAT 2026 किया लॉन्च, बंगाल की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप-कम-एप्टीट्यूड परीक्षा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : पूर्वी भारत के NEET, JEE और फाउंडेशन कार्यक्रमों के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में से एक, विद्यासिद्धि इंस्टीट्यूट ने VSAT 2026, यानी विद्यासिद्धि स्कॉलरशिप-कम-एप्टीट्यूड टेस्ट के लॉन्च की। गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा शिक्षा तक पहुँच को व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में परिकल्पित VSAT पश्चिम बंगाल के सभी 23 जिलों के छात्रों तक पहुँचेगा। इसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से भाग लेने का विकल्प होगा तथा संस्थान के क्लासरूम कार्यक्रमों पर 100% तक की मेरिट-आधारित स्कॉलरशिप दी जाएगी। VSAT में वर्तमान में कक्षा VII से XII में पढ़ रहे छात्र, कक्षा XII उत्तीर्ण छात्र तथा NEET/JEE रिपीट छात्र भाग ले सकते हैं। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के दिन कोई भी एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें 60 मिन...

अक्टूबर फेयर के स्टॉल की कीमत घटाने की तैयारी, निर्यात संगठनों से मांगे जाएंगे सुझाव

चित्र
० आशा पटेल ०  मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित ईपीसीएच हाउस में 13 अगस्त को होने वाले इंटरैक्टिव सेशन फॉर अक्टूबर फेयर में स्टॉल की कीमत घटाने पर मंथन होगा। ईपीसीएच चेयरमैन चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक रेट कम करने का प्रस्ताव रखेंगे। बैठक में मुरादाबाद के सभी एक्सपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव शामिल होंगे। संगठनों से मिले सुझाव 20 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। बोर्ड के फैसले के बाद नई दर तय होगी। ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि मुरादाबाद के सभी निर्यात एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव से स्टॉल की कीमत कम करने के प्रस्ताव पर राय ली जाएगी। सभी एसोसिएशन से सुझाव मांगे जाएंगे। इस बैठक में फेयर की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी बैठक 16 अगस्त को जोधपुर में करेंगे। इसमें जोधपुर और जयपुर के एक्सपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव शामिल होंगे। स्टॉल की कीमत घटाने के प्रस्ताव पर वहां भी सुझाव लिए जाएंगे। दोनों बैठकों से मिले सुझाव 20 अगस्त को दिल्ली में होने वाली ईपीसीएच बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।...

CM Rajasthan भजनलाल शर्मा ने गुप्त वृन्दावन धाम में किया राधा-कृष्ण शिला पूजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जगतपुरा स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में श्री श्री राधा-श्यामसुंदर जी के विग्रह निर्माण के लिए चयनित विशेष शिलाओं का वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। शिला पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान श्री श्री कृष्ण-बलराम के दर्शन एवं महाआरती की। मुख्यमंत्री ने कहा, “गुप्त वृन्दावन धाम राजस्थान की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मकराना के श्वेत संगमरमर से राधारानी, भैंसलाना के कृष्णवर्णीय पत्थर से बनेंगे श्रीकृष्ण श्री राधारानी के विग्रह के लिए मकराना के उच्च गुणवत्ता वाले महीन दानेदार श्वेत संगमरमर का चयन किया गया है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के लिए पावटा के निकट भैंसलाना की प्राचीन खदानों से प्राप्त विशेष कृष्णवर्णीय पत्थर चुना गया है। इन विशिष्ट शिलाओं की खोज पांडे मूर्ति भंडार द्वारा पिछले लगभग 7–8 वर्षों से की जा रही थी। उपयुक्त गुणवत्ता की शिलाएँ मिलने के बाद इन्हें गुप्त वृन्दावन धाम में ...

विराट संयुक्त आंदोलन का देश और प्रदेश भर में मजदूर-किसानों का विरोध प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर। मोदी सरकार द्वारा कामकाजी लोगों पर थोपी जा रही किसान-विरोधी और मज़दूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ़ 'जेल भरो', 'रास्ता रोको', 'रेल रोको' और अन्य तरह के बड़े विरोध प्रदर्शन किये गये। संयुक्त किसान मोर्चा और केन्द्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा अपने अखिल भारतीय सम्मेलन में राष्ट्रव्यापी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इस आह्वान के तहत राज्य भर में संयुक्त किसान मोर्चा राजस्थान (SKM ) और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों और श्रमिकों ने विशाल विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया और गिरफ्तारियां दी। राज्य कार्यालय रिपोर्टों के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर सहित अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, डीडवाना-कुचामन, कोटा, भरतपुर, अलवर,सवाई माधोपुर, जोधपुर,फलौदी, बाड़मेर-जैसलमेर, जालौर, उदयपुर, डूंगरपुर आदि जिलों में हजारों की संख्या में किसानों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किये और गिरफ्तारियां दी। संयुक्त किसान मोर्चा, राजस्थान की ओर से डॉ.संजय "माधव" ने बताया कि जेल भरो आंदोलन...

उत्तराखंड मीडिया संगठन ने दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बछेती से की भेंट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। उत्तराखंड मीडिया संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती से भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर डॉ. विनोद बछेती को दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं मीडिया विषयों पर चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. बछेती अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए समाज एवं उत्तराखंड से जुड़े लोगों के हितों के लिए भी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली राज्य सहकारी बैंक किसानों और कारीगरों के वित्तपोषण के क्षेत्र में करेगा विस्तार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सहकारी बैंकिंग तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, नाबार्ड, नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने दिल्ली राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (डीएसटीसीबी) के शाखा प्रबंधकों के लिए अपनी पहली क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग के विकासात्मक, विनियामक, पर्यवेक्षी तथा व्यवसाय विकास संबंधी पहलुओं पर जागरूकता और क्षमता का संवर्धन करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नवीन कुमार राय, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने वित्तीय समावेशन और स्थानीय आर्थिक विकास में सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सतत विकास को गति देने के लिए सुदृढ़ प्रशासन, प्रौद्योगिकी के उपयोग, ग्राहक-केंद्रित सेवाओं तथा संस्थागत क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। हरीश झिरवाल (सहायक महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक), अनिल कुमार (उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, दिल्ली सरकार), डॉ. डी. के. राणा (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, के.वी.के. उजवा), श्रीमती संध्या कपूर (निदेशक, एनसीयूआई) तथा नाबार्ड प्रध...