संदेश

अगस्त 9, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इथोपिया और फोर्टी के बीच 2 हजार साल पुराने संबंधों को व्यापारिक साझेदारी में बदलने का वक्त है- सुरेश अग्रवाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : अफ्रीकी देश इथियोपिया के साथ राजस्‍थान के व्‍यापार को बढ़ाने के लिए फोर्टी की ओर से द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इथियोपिया के राजदूत एवं डिप्टी हेड ऑफ मिशन मोलालिग्न अस्फॉ ने कहा कि राजस्थान एवं इथियोपिया के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। खासतौर से कृषि, विनिर्माण, एमएसएमई, खनन, वस्त्र, हस्तशिल्प, नवीकरणीय ऊर्जा तथा एग्रो-प्रोसेसिंग क्षेत्रों में दोनों मिलकर काम कर सकते हैं। उन्‍होने राजस्‍थान के उद्यमियों को इथियोपिया में निवेश और व्‍यापार के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इथियोपिया की सरकार ने राजस्‍थान के उद्यमियों और निवेशकों सभी तरह की सुविधाओं के साथ सुरक्षित निवेश के लिए सभी उपाय किए हैं। फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच 2 हजार साल पुराने संबन्‍ध हैं, इन्‍हें व्यापारिक साझेदारी में बदलने का समय आ गया है। वर्तमान में इथियोपिया तेजी से विकास कर रहा है। राजस्‍थान के उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए इस अफ्रीकी देश में माइनिंग- मिनरल , सोलर, जेम्‍स- ज्वेलरी, इंफ्रा, ऑटोम...

पुस्तक ‘संघर्ष : सड़कों से सलाखों तक’ का लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुवर दयाल चतुर्वेदी के जेल अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष: सड़कों से सलाखों तक’ का लोकार्पण नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर ‘भारतीय युवा एवं पूर्ण स्वराज’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसमें देश के प्रतिष्ठित विचारकों और राजनेताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, शिक्षाविद मृदुला सामवेदी, गांधीवादी शिक्षाविद बीएम शर्मा और वक्ता दीपक राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी के लिए 'पूर्ण स्वराज' के संदेश पर चर्चा की।  कुमार प्रशांत ने कहा कि महात्मा गांधी का तरीका हमेशा से झूठ का मुकाबला करने का रहा है। आज की 'जेन जी' पीढ़ी में गांधीवादी विचार प्रवेश कर रहे हैं, जिसका जीवंत उदाहरण हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के समय गांधी जी ने लोकतंत्र की असली ताकत आम लोगों के ...

अगस्त क्रांति आंदोलन में जनता के बीच बनी एकजुटता यदि कायम रहती तो देश का विभाजन संभव नहीं था

चित्र
० डॉ सुनीलम ०  9 अगस्त 1942 का दिन 1857 की क्रांति के बाद आजादी के आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण जनक्रांति दिवस है। 8 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासमिति द्वारा बम्बई में 'करो या मरो, भारत छोडों' का प्रस्ताव पारित किया गया था। 8 अगस्त की रात को कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेता गिरफ्तार कर लिये गये थे।  9 अगस्त को प्रतिबंध के बावजूद बम्बई में हजारों राष्ट्र भक्तों ने राष्ट्र ध्वज फहराने का प्रयास किया जिसमें लाठी, गोली चली। इसके बावजूद अरुणा आसफ अली ने तिरंगा फहराया। अगस्त क्रांति आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने लाठी, गोली, गिरफ्तारी, जेल, सजा सब कुछ का सहारा लिया। जवाहर लाल नेहरू ने 'दि डिस्कवरी ऑफ इंडिया' में लिखा है कि सरकार कहती है कि पुलिस या फौज की गोली से 1,020 लोगों की जान गयी तथा 3200 जख्मी हुए। लेकिन जनता का अंदाजा है कि करीब पच्चीस हजार लोग मारे गये। शायद चवालीस हजार की तादाद कुछ सही है। क्योंकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 538 स्थानों पर गोलियां चलायी गयीं। डॉ राम मनोहर लोहिया के मुताबिक शहीद होने वालों, घायलों तथा फर्जी मुकदमें झेलने वालों की संख्या...

राजस्थान में गिग वर्कर्स के साथ दोहरा व्यवहार बंद हो,सामाजिक सुरक्षा और रोजगार की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,राजस्थान में ऐप-आधारित गिग वर्कर्स और डिलीवरी राइडर्स के साथ ई-कॉमर्स एवं प्लेटफॉर्म कंपनियों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कंपनियां एक ओर गिग वर्कर्स को अपना कर्मचारी मानने से इनकार करती हैं, जिसके कारण उन्हें कर्मचारी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और अन्य श्रम लाभों से वंचित रखा जाता है।  वहीं दूसरी ओर, उन्हीं कामगारों को कंपनी के नियमों और अनुबंधों से बांधकर काम करने की स्वतंत्रता पर नियंत्रण रखा जाता है और नियमों का पालन नहीं करने पर उनकी आईडी बंद करने अथवा काम से हटाने की चेतावनी दी जाती है। गिग वर्कर्स को अक्सर independent worker या freelancer बताया जाता है। तर्क दिया जाता है कि वे अपनी सुविधा और उपलब्धता के अनुसार काम करते हैं तथा कंपनी के स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि यदि कोई कामगार वास्तव में पूरी तरह स्वतंत्र है, तो कंपनी उसके काम करने के तरीके और शर्तें क्यों निर्धारित करती है ? कंपनी उसके काम और प्रदर्शन की निगरानी क्यों करती है ? कंपनी रेटिंग, टारगेट और अन्य मानकों के आधार पर उस पर दबाव क्यों बनाती है ?...

एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय का 11वां स्थापना दिवस होगा ‘विद्यारंभ-26’

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे। एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय, विश्वराजबाग, लोणी-कालभोर, पुणे अपना 11वां स्थापना दिवस 11 अगस्त को समारोह के साथ मनाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रो. डॉ. बलराम भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात 12 अगस्त से नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय ‘विद्यारंभ-26’ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जे. डी. लक्ष्मीनारायण विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन देंगे। दोनों कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रमों की अध्यक्षता एमएईईआर के एमआईटी समूह, भारत के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ डी. कराड करेंगे। इस अवसर पर एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. मंगेश कराड, कुल...

कांग्रेस की नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल, वार रूम चेयरमैन एवं महासचिव जसवंत गुर्जर तथा प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निका...