सीए राजेश्वर पैन्यूली को पार्टी ने दोबारा आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून । वरिष्ठ बीजेपी नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया। भाजपा ने उन्हें दोबारा से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी है। पैन्यूली ने भाजपा संगठन को धन्यवाद दिया है। पैन्यूली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और प्रतापनगर क्षेत्र में जनता के बीच में उनकी मजबूत पकड मानी जाती है। वे पूर्व में बीजेपी में कई बड़े पदों में भी रह चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यवहार और आर्थिक मामलों में गहन अनुभव के कारण उन्हें बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है।

 भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी और अनुभवी नेता के रूप में बनी हुई है। सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह मेरे काम का सम्मान है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर संगठन को मजबूत करने का काम जारी रहेगा..!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार