श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

० संवाददाता द्वारा ० 
पिलखुवा अयोध्या धाम, श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को ऑनलाइन आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की। विशिष्ट सानिध्य प्राप्त हुआ वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती" का। कार्यक्रम का संचालन आंचल जैन मध्य प्रदेश व संध्या श्रीवास्तव सांझ छतरपुर मध्य प्रदेश ने संयुक्त रूप से किया।

 कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से रीता गुगलानी द्वारा की गई। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना, महिला कवित्रियों ने कविताओं से रचा हरित इतिहास।कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही की दो छोटे-छोटे बाल कवियों ने पर्यावरण पर अपनी सुंदर पंक्तियां प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया। वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है। 

बाल कवि हिमांक गोयल, पिलखुवा बाल कवि नन्दिका अग्रवाल हापुड़ ,सुषमा भंडारी,रीता गुगलानी, फरीदाबाद,रजनी सिंह, गाजियाबाद, डाॅ० शशि जायसवाल, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश,सीमा मुकुंद अग्रवाल, रायपुर छत्तीसगढ़,नीरजा सिंह अमरावती,शिखा पाण्डेय,गोरखपुर,उत्तर प्रदेश ,कवयित्री-डॉ. ऋचा शर्मा "श्रेष्ठा" करनाल (हरियाणा),

शालिनी श्रीवास्तव "सनशाइन" गोरखपुर, उ.प्र, संध्या श्रीवास्तव' साँझ छतरपुर मध्य प्रदेश,आँचल जैन,ज्योति बरनवाल,ऊषा सूद,चंद्रकला शर्मा,किरण कुमारी,लतेलिन लता प्रधान चांपा जांजगीर छत्तीसगढ़,राजेश्वरी बाजपेयी जबलपुर मध्य प्रदेश कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक अशोक गोयल चक्रवर्ती ने आगंतुक सभी कवियों का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार