ब्लॉसम कोच्चर अरोमा मैजिक ने अपने सिग्नेचर एसेंशियल ऑयल्स को नए लुक में किया लॉन्च

० संवाददाता द्वारा ० 
गुवाहाटी : ब्लॉसम कोच्चर अरोमा मैजिक ने अपने एसेंशियल ऑयल्स को एक नए रूप में फिर से लॉन्च करने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. ब्लॉसम कोच्चर, संस्थापक और चेयरपर्सन ब्लॉसम कोच्चर ग्रुप ऑफ कंपनीज, ने गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। उन्होंने न सिर्फ इन एसेंशियल ऑयल्स के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि दो नए प्रोफेशनल सलून फेशियल किट्स पेप्टाइड पोशन और विटा बूस्ट फेशियल किट को भी प्रस्तुत किया।
डॉ. ब्लॉसम कोच्चर ने कहा एसेंशियल ऑयल्स पौधों की आत्मा माने जाते हैं। ये पौधों की पत्तियों, फलों, फूलों और बीजों से प्राप्त अत्यधिक सांद्र अणु होते हैं। हमारे एसेंशियल ऑयल्स केवल सौंदर्य या वेलनेस उत्पाद नहीं हैं, बल्कि ये मन, शरीर और आत्मा को शांत, सुंदर, ऊर्जावान, संतुलित बनाने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने गुवाहाटी के सलून प्रोफेशनल्स के लिए नए पेप्टाइड पोशन एडवांस्ड सीरम मास्क किट और विटा बूस्ट फेशियल किट का भी शुभारंभ किया। किट्स के बारे में बताते हुए कहा, “पेप्टाइड और सेरामाइड पोशन एडवांस्ड सीरम मास्क किट मेरा सिग्नेचर प्रोडक्ट है, जो विशेष रूप से सलून और स्पा इंडस्ट्री के लिए तैयार किया गया है। पेप्टाइड्स प्रोटीन को मजबूत करने, त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने और सेल री जेनरेशन को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं, 

जिससे कुछ ही स्टेप्स में त्वचा को एक निखरा और युवा लुक मिलता है। गुवाहाटी मेरा पसंदीदा शहर है क्योंकि यहां से हमें हमेशा शानदार प्रतिक्रिया मिलती है। आज मैं यहां सलून प्रोफेशनल्स से संवाद कर रही हूं ताकि वे अपने ग्राहकों को बेहतरीन फेशियल अनुभव दे सकें।

यह मल्टी-पेप्टाइड और सेरामाइड कॉम्प्लेक्स बारीक रेखाओं और झुर्रियों को कम कर त्वचा को अधिक कोमल बनाता है। साथ ही यह हाइड्रेशन बढ़ाकर कोलेजन उत्पादन को सपोर्ट करता है, जिससे यह एंटी-एजिंग फेशियल ट्रीटमेंट के रूप में उत्कृष्ट है।

एसेंशियल ऑयल्स के लुक में भले ही बदलाव आया हो, लेकिन उनकी आत्मा वही है 100% शुद्ध, चिकित्सकीय-गुणवत्ता वाले एसेंशियल ऑयल्स, जो प्यार, देखभाल और प्रकृति के बेहतरीन तत्वों से बनाए गए हैं। अब 15 एसेंशियल ऑयल्स नए 10 मि.ली. पैकिंग में उपलब्ध हैं, जिनमें लैवेंडर, बेसिल, सैंडलवुड, रोज, नेरोली, लेमन ग्रास, टी ट्री, यलैंग यलैंग और अन्य शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित