किशोरों के लिए “DIY टूल किट” का शुभारंभ
० आशा पटेल ०
जयपुर : मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा अपनी सहयोगी संस्था WRI इंडिया के साथ संयुक्त तत्वावधान में संचालित किशोर अनुकूल परियोजना “सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ सार्वजनिक स्थान” के अंतर्गत किशोर-किशोरियों के लिए “DIY (Do It Yourself) टूल किट” का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण शर्मा, निदेशक, अरावली ने कहा कि यह टूल किट सार्वजनिक स्थानों के विकास के लिए एक प्रभावी एवं व्यवहारिक माध्यम है। उन्होंने कहा “स्वयं से करने की यह पहल युवाओं को जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करती है और सामूहिक भागीदारी को सशक्त बनाती है।विशिष्ट अतिथि सुनील शेखर, निदेशक-संधान ने कहा कि आज के किशोर देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित देवेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा विभाग ने कहा, “विद्यालय स्तर पर यूथ एवं इको क्लब की स्थापना किशोरों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। यह मंच उन्हें अपनी बात रखने, एक-दूसरे से सीखने और सामूहिक रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करता है। DIY टूल किट इस प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।
मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की राज्य प्रभारी डॉ. नीलिमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि संस्था पिछले तीन वर्षों से इस परियोजना का संचालन कर रही है। इस दौरान जयपुर के शास्त्री नगर एवं झालाना क्षेत्र में दो सार्वजनिक पार्कों का जीर्णोद्धार किया गया। उन्होंने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में 10 चयनित निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यूथ एवं एडोलसेंट क्लब को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे किशोर-किशोरियाँ अपने विद्यालय एवं समुदाय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों के साथ नियमित रूप से क्षमता निर्माण कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे उनमें नेतृत्व, सहभागिता एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास हो। कार्यक्रम का संचालन विष्णु पाठक, प्रोग्राम मैनेजर, मैजिक बस द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ