कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स जून 2026 परीक्षा परिणाम में जयपुर चेप्टर के 15 विद्यार्थी ने हासिल की आल इंडिया रेंक

० आशा पटेल ० 
जयपुर, सीएमए जयपुर चैप्टर के विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, 15 विद्यार्थियों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जून 2026 में आयोजित CMA इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों में जयपुर चैप्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

जयपुर चैप्टर के चेयरमैन CMA दीप्तांशु पारीक ने बताया कि जयपुर केंद्र से फाइनल स्तर पर 12 विद्यार्थियों तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 3 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जयपुर से 184 विद्यार्थियों ने CMA फाइनल पास तथा 158 विद्यार्थियों ने CMA Iintermediate पास किया है।
जयपुर चैप्टर से CMA फाइनल में 26.12% तथा CMA Intermediate में 49.62% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
जयपुर चैप्टर द्वारा झालाना डूंगरी स्थित चैप्टर परिसर में रैंक होल्डर्स के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वाइस चेयरमैन CMA हरेन्द्र कुमार पारीक, सचिव CMA पूर्णिमा गोयल, कोषाध्यक्ष CMA डॉ. दीपक कुमार खंडेलवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य CMA संदीप चौहान, CMA गोविंद शर्मा ने सभी रैंक होल्डर्स को बधाई दीं। इस अवसर पर सभी रैंक होल्डर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 पदाधिकारियों ने कहा कि कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण एवं अमूल्य योगदान दे रहे हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह जयपुर चैप्टर के लिए भी गौरव का विषय है। ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी--रैंक नाम-19 खुशी जैन,35 सची खंडेलवाल,43 मानस कुमार

CMA फाइनल,रैंक नाम 6 विशाखा अग्रवाल,11 पीयूष सोनी,12 खुशी गुरबानी,16 खुशबू,20 हितेश कुमार छबलानी,21 दीक्षा अग्रिवनी,22 राहुल धनजानी,32 भव्य जैन,32 समर्पित पाटनी,35 लक्षिता लालवानी
36 रितिका कुंदनानी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास